वापस जाओं-वापस जाओं के लगे नारे
वार्ड नम्बर 5 में भाजपा अपील पर्चो को लोगों ने फाड़ा
पानी की समस्या से जुझ रहे लोगों ने उठाया था ऐसा कदम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वार्ड नम्बर 5 में भाजपा मेयर व पार्षद प्रत्याशी को जनता के द्वार जाकर वोट मांगना उस वक्त महंगा पड़ गया। जब वाल्मिकी मन्दिर गली में कुछ महिलाओं ने दोनों प्रत्याशियों को घेर कर विरोध् शुरू कर दिया। जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गयी। आरोप हैं कि महिलाओं ने दोनों प्रत्याशियों को चप्पल भी दिखाई। विरोध करने वाली महिलाओं का कहना हैं कि उनकी गली में पानी नहीं आता और कई बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए वह किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं देगेें। जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर को भाजपा मेयर प्रत्याशी अन्नू कक्कड़ वार्ड नम्बर 5 भाजपा पार्षद प्रत्याशी लखन लाल चौहान के साथ जनता को मुखतिब होकर वोट मांग रही थी। जब मेयर व पार्षद प्रत्याशी का काफिला वाल्मिकी मन्दिर गली में पहुंचा, तभी गली की कुछ महिलाओं ने दोनों प्रत्याशियों का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि वोट मांगने के लिए प्रत्याशी उनके द्वार पर पहुंच जाते है। लेकिन उनको परेशानी होती हैं तो कोई उनकी सुध् नहीं लेता। उनकी गली में पानी नहीं आता। जिसके सम्बंध् में गली के लोगों ने नेताओं के चक्कर लगा-लगा कर थक चुके है, मगर किसी ने सुध् नहीं ली। बताया जा रहा हैं कि जब पार्षद प्रत्याशी लखन लाल चौहान सहित अन्य क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। मगर उन्होंने एक नहीं सुनी और विरोध् करते हुए वापस जाओ वापस जाओं के नारे लगाने लगे। आरोप हैं कि वहां के कुछ लोगों ने भाजपा द्वारा बांटे जा रहे अपील को दोनों प्रत्याशियों के सामने ही फाड डाला और आक्रोशित महिलाओं ने चप्पल तक दिखा डाली। इस प्रकरण को सोशल मीडिया पर जमकर प्रसारित कराया जा रहा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में यहां तक कहा गया हैं कि क्षेत्र के लोगों ने अपने मकानों के बाहर पर्चे चिपका दिये हैं, जिसमें लिखा गया हैं कि कोई प्रत्याशी वोट मांगने न आये। जब इस सम्बंध् में जब भाजपा पार्षद प्रत्याशी लखन लाल चौहान से जानकारी ली गयी, तो उन्होंने माना कि कुछ महिलाओं ने कांग्रेसियों के इशारे पर मेयर व उनका विरोध् किया। लेकिन चप्पल दिखाने वाली बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कुुछ कांग्रेसी नेता भाजपा की बढती लोकप्रियता से घबरा गये हैं और उसको पचा नहीं पा रहे है। इसलिए वह ऐसी ओच्छे हथकडे अपना कर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे है। लेकिन जनता सब जानती हैं, वह ऐसेे भ्रमक प्रचार में नहीं आने वाली है। महिलाओं ने केवल भाजपा का ही विरोध् नहीं किया, वह तो किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं देने की बात कह रही थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पीने की पानी की समस्या है। जिसके सम्बंध् में उन्होंने पानी की लाईन की अनुमति मंजूर करा दी है। जिस दिन वार्क आर्डर मिलने थे, तभी आचार सहिता लागू हो गयी। जिस कारण वार्क रूक गया। लेकिन यह काम होना हैं और उसको कराया जाएगा।
