आर्थिक मदद के लिए धनपतियों के लगा रहे चक्कर
लोगों के उकसाने व शेखी दिखाने पर मैदान में खड़ा होना पड़ा महंगा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। निकाय चुनाव में इस बार अजीब स्थिति देखी जा रही है, लोगों के उकसाने या फिर कहे लोगोें में अपनी शेखी दिखाने के लिए पार्षद चुनाव के लिए कुछ ऐसे प्रत्याशी खड़े तो हो गये। जिनके पास मैदान में बने रहने के लिए पैसा नहीं है। अब चुनाव में होने वाला खर्चा उनको सताने लगा है। इसलिए वह अब क्षेत्र के ही कुछ धनपतियों के दुकानों व मकानों के चक्कर लगाकर आर्थिक मदद की मांग कर रहे है। सवाल उठता हैं कि प्रत्याशी वोट मांगने के लिए पैसा खर्च करते है लेकिन इस चुनाव में कुछ प्रत्याशी वोट के साथ-साथ आर्थिक मदद भी मांग रहे है। बताते चले हरिद्वार में इन दिनों निकाय चुनाव की सरगर्मी हैं और पार्टी से लेकर निर्देलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिनमें मेयर से लेकर पार्षद के प्रत्याशी सिम्बल मिल जाने के बाद अब अपने लिए वोट मांग रहे है। लेकिन निकाय चुनाव में इस बार अजीब सी स्थिति देखी जा रही है। कुछ ऐसे प्रत्याशी जोकि लोगों के उकसाने या फिर लोगों में अपनी शेखी दिखाने के लिए पार्षद के चुनाव में खड़े तो हो गये। लेकिन उनके पास चुनावी मैदान में बने रहने के लिए पैसा नहीं है। इसलिए उनके आगे सब से बड़ी समस्या अब धन जुटाने की आन पड़ी है। इसलिए वह अब अपने को मैदान में बने रहने के लिए अपने ही क्षेत्र के धनपतियों के दुकानों व मकानों के चक्कर लगाकर उनसे आर्थिक मदद की मांग कर रहे है। जिसको सुनकर धनपतियों भी अच्मभे में हैं कि प्रत्याशी वोट के साथ साथ अब पैसा भी मांगने लगे। ऐसे प्रत्याशी अब क्षेत्र में उपहास के पात्र बनने लगे है। जिनमें निर्देलीय से लेकर पार्टी प्रत्याशी भी शामिल है।
