वार्ड नम्बर 32 से करीब 650 वोटरों के नाम हटाने की तैयारी
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। नगर निगम के चुनाव में विपक्ष के बढते जनाधार से घबरा कर भाजपा अब वोटर लिस्ट से ऐसे वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने में जुटी है। जिनके वोटरों का रूझान काग्रेंस की ओर है। इस बात का खुलासा खुद वार्ड नम्बर 32 के वोटरों ने किया है। क्षेत्र के नागारिकों का आरोप हैं कि पिछले तीस वर्षो से रह रहे हैं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे है। मगर अब उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी तैयारी भाजपा द्वारा कर ली गयी है। इस बात का खुलासा पूर्व विधायक व वरिष्ठ काग्रेंसी नेता अम्बरीष कुमार ने क्षेत्र के नागारिकों के साथ प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा का एक राष्ट्र एक साथ चुनाव कराने की वकालत करने का दावा कोरा ढकोसला है। ज्वालापुर क्षेत्र के वार्ड 32 के वोटर लिस्ट से करीब 650 वोटरों के नाम हटाने की कवायद भाजपा द्वारा की जा रही है। जिसकी जानकारी वोटर लिस्ट से हटाने वाले लोगों को उस वक्त हुई, जब करीब एक माह से बीएलओ व लेखपाल क्षेत्र का भ्रमण कर वोटर लिस्ट के आधार पर वोटरों का सत्यापन करने के दौरान हुई है। उन्होंने बताया कि जब कुछ वोटरों को लगा कि उनके नाम लिस्ट से हटाने की साजिश की जा रही है। और बीएलओ व लेखपाल के पास वोटर लिस्ट की मोबाइल से फोटो ले ली। जिसमें साफ तौर पर हरे पैन से करीब 650 वोटरों के नामों पर निशान लगाकर हटाने के सकेंत है। इस बात की जानकारी लगते ही वार्ड के स्थानीय नागरिकों में हड़कम्प मच गया। काग्रेंसी नेता ने बताया कि कुछ ऐसे वोटरों के नाम हटाये जाने थे जोकि अब वार्ड नम्बर 32 में नहीं रह रहे है। जिनकी संख्या करीब 200 के करीब है। लेकिन उसकी आड़ में भाजपा वहां के करीब तीस वर्षो से रहने वाले स्थायी नागरिकों जिनके खुद के मकान है। उनके नाम भी वोटर लिस्ट से हटाने का प्रयास कर रही है। जब इस बात की जानकारी काग्रेंसी युवा नेता अनुज सिंह को लगी और बीएलओ व लेखपाल से मिलकर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया। मगर कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया। केवल सत्यापन की बात कह कर काग्रेंसी युवा नेता को चलता कर दिया। निर्वतमान पार्षद रवि धीगड़ा कुछ ऐसे युवकों के वार्ड 32 में वोटर बनाने का प्रयास कर रहा है। जोकि इस वार्ड के यह ही नहीं। इसी बात से पता चलता हैं कि कितना बड़ा खेल वोट के लिए इस वार्ड में खेला जा रहा है। जब युवा काग्रेंसी नेता अनुज सिंह ने लेखपाल के सम्बंध् में जानकारी जुटाई जो चौकाने वाला सच प्रकाश में आया। सत्यापन कार्य में जुटा लेखपाल वर्ष 2015 में भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेस टीम द्वारा दबोचा गया था और जेल गया था। जिसकी जानकारी युवा नेता ने सोशल मीडिया पर डाल दी। उन्होंने बताया कि जब मामले की जानकारी लेखपाल को लगी तो उन्होंने वार्ड 32 के भाजपा से निर्वतमान पार्षद रवि धीगड़ा को साथ लेकर युवा नेता अनुज सिंह के खिलाफ ज्वालापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया गया। लेकिन कप्तान के हस्तक्षेप से निर्वमान पार्षद अपने मनसूबे में कामयाब नहीं हो सकें। वार्ड नम्बर 32 में हो रही वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ की शिकायत काग्रेंस ने तहसीलदार से की है। जिन्होंने मामले की जांच का अश्वासन दिया है। काग्रेंस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी करेगी। यदि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती तो काग्रेंस हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटायेगी। प्रेसवार्ता के दौरान धर्मपाल ठेकेदार, मुरली मनोहर, सोम त्यागी, अनुज सिंह, वरूण वालिया, उपेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।
