मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शिवालिकनगर में एक निर्माणाधीन मकान में चिनाई के दौरान एक मजदूर की दूसरी मंजिल से गिर कर मौत हो गयी। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के गुरूवार को शिवालिकनगर में एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर चिनाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूर सत्यपाल पुत्र बलवंत सिंह उम्र करीब 32 वर्ष निवासी सराय ज्वालापुर को चक्कर आने पर वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। मिस्त्री सज्जाद अन्य मजदूरों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया। जहां पर चिकित्सकों ने मजदूर सत्यपाल को मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भेज दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
