मायके वालों ने लगाया पति सहित सास पर हत्या का आरोप
अवैध सम्बंधों के चलते पत्नी को तलाक देने का दे रहा था दबाव
भाई ने दी दोनोें आरोपियों के खिलाफ तहरीर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मृतका के भाई ने कट्राॅल रूम को दी। सूचना पर श्यामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतका के भाई की ओर से बहनोई व उसकी मां पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को मनीष पत्नी पवन उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम गैण्डीखाता श्यामपुर हरिद्वार ने घर में संदिग्ध् परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन मृतका के पति पवन ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और शव को खुद नीचे उतार लिया और मामले की जानकारी मृतका के पिता मंगल सिंह निवासी ग्राम बस्ताडी लम्ण टिहरी गढवाल को दी। जिन्होंने घटना की जानकारी ऋषिकेश में अपने बेटे गोपाल सिंह को दी। जानकारी पर गोपाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी कट्राॅल रूम को दी। सूचना पर श्यामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के सम्बंध् में मृतका के भाई गोपाल सिंह ने पवन व उसकी मां के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए श्यामपुर थाने में तहरीर दी है। मृतका के भाई गोपाल सिंह के अनुसार उसके बहन की शादी 05 दिसम्बर 2014 को शांतिकुंज में हुई थी। जिन्होंने बहन को दहेज अपनी सामर्थ से अधिक दिया था। लेकिन पवन व उसकी मां विलोचना दहेज के लोभी निकले और उनके द्वारा उसकी बहन का उत्पीड़न कर पैसों की डिमांड शुरू कर दी। जिसपर उसकी बहन ने अपने पति व सास को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माने। पीडित भाई ने बताया कि पवन नशेड़ी था और उसने अपने नशे की पूर्ति के लिए उसकी बहन का मोबाइल छीन कर बेच दिया और उसके बाद लगातार बहन पर अपने पिता से पैसे लाने के लिए दबाव बनाये हुए था। उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं कि बल्कि उसको दहेज के खातिर मारा गया है। मृतका के भाई के अनुसार उसकी बहन ने बताया था कि पवन के मंसूरी निवासी किसी युवती से सम्बंध् है और उसको लगातार तलाक देने का भी दबाव डाल रहा था।
