आरोपियों से चार बाइके बरामद
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। बीती शाम कनखल पुलिस ने चैंकिग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को दबोचा है। जिनकी निशानदेही से पुलिस ने तीन ओर बाइके बरामद की है। जिन्होंने पूछताछ के दौरान चारों बाइके चोरी की होने का खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम कनखल पुलिस क्षेत्र के बूढीमाता मन्दिर तिराह के पास चैंकिग अभियान पर थी कि इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक जगजीतपुर की ओर से आते नजर आये। जिनपर शक होने पर चैंकिग अभियान में जुटी टीम ने उनको रोक लिया। जिनकी बाइक पर नम्बर प्लेट नहीं थी। पुलिस ने बाइक पर नम्बर प्लेट न होने की वजय पूछा तो वह कोई सतोषजनक जबाव नहीं दे सकें और ना ही बाइक के कागजात ही दिखा सके। पुलिस ने दोनों युवकों को कब्जे में लेकर उनसे सख्ती से पूछताछ की गयी तो उन्होंने अपना नाम अमर कौशिक पुत्र सत्यपाल कौशिक निवासी शिवलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार हाल पता बुढीमाता मन्दिर कनखल हरिद्वार और राहुल शर्मा पुत्र नारायण शर्मा निवासी फुटबाल ग्राउंड मोड जगजीतपुर कनखल बताते हुए खुलासा किया कि उन्होंने बाइक 25 नवम्बर 18 को सिंहद्वार से चुराई थी और उसके बाद हमनें इसकी नंबर प्लैट निकाल दी ताकि कोई इसे पहचान नहीं पाये आज हम इसको बेचनें के लिये लेकर हरिद्वार जा रहे थे। साथ ही तीन अन्य बाइकों के होने की भी जानकारी पुलिस को दी। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने लक्सर रोड़ पर स्थित निर्मल फार्म के सामनें आम के बाग में झाड़ियों में छिपा कर रखी तीन बाइके भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंध्ति धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
