रिश्ते में दोनों शिक्षक जीजा-साले, घायल हाॅयर सेंटर रेफर
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। बीती रात बाइक सवार दो शिक्षकों को सामने से आ रहे बंजरी से भरे डम्पर ने कुचल दिया। घटना में एक शिक्षक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मृतक शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया। बताया जा रहा हैं कि दोनों शिक्षक रिश्ते में जीजा-साले थे। जिनमें जीजा की मौत हो गयी, मृतक कर विवाह फरवरी माह में हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात बाइक सवार दो शिक्षक दीपक कुमार पुत्र चन्द्रपाल उम्र करीब 36 वर्ष निवासी अगदपुर जसपुर काशीपुर हाल निवासी लक्सर हरिद्वार और अमित घर लौट रहे थे। बताया जा रहा हैं कि जब बाइक सवार शिक्षक फेरूपुर चैकी क्षेत्र में पहुंचे, इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे बंजरी से भरे डम्पर ने रौंद दिया। डम्पर की रफ्रतार इतनी तेज थी कि बाइक सवारों को रौंदने के बाद डम्पर पलट गया। घटना की जानकारी राहगिरों द्वारा पुलिस को दी गयी, सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत देखते हुए उसको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भेज दी। बताया जा रहा हैं कि दोनों शिक्षक रिश्ते में जीजा-साले थे। घटना में जीजा दीपक की मौत हो गयी। जिसकी 9 फरवरी 18 को विवाह हुआ था। दोनों राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर रायघाटी लक्सर में नियुक्त थे। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी और उनका शिक्षकों का तांता जिला अस्पताल में लग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पथरी एसओ दीपक कठैत के अनुसार बीती रात बंजरी से भरे डम्पर ने बाइक सवार दो शिक्षकों को रौंद दिया। जिसमें एक शिक्षक दीपक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हैं जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा हैं। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हैं।
