उर्जा विभाग में संविदा पर लगाने के नाम पर लिए थे बीस हजार
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। उर्जा विभाग में उपनल के माध्यम से संविदा पर नौकरी लगाने के नाम पर हजारों की ठगी करने वाले काग्रेंसी नेता को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविन्द पुत्र सोम सिंह निवासी औंरगाबाद सिडकुल ने 18 जुलाई 18 को ज्वालापुर थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी कि वर्ष 2014 में संदीप गाॅड पुत्र बृजपाल निवासी हरिलोक काॅलोनी ज्वालापुर ने उर्जा विभाग में उपनल के माध्यम से संविदा पर नौकरी लगाने के नाम पर बीस हजार लिए थे। लेकिन नौकरी नहीं लगवायी, पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्रतार कर लिया। बताया जा रहा हैं कि आरोपी काग्रेंसी नेता है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार वर्ष 2014 में आरोपी संदीप गाॅड ने अरविन्द की नौकरी उर्जा विभाग में उपनल के माध्यम से संविदा पर लगवाने के नाम पर 20 हजार लिए थे। लेकिन नौकरी नहीं लगवायी और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया, जोकि काग्रेंसी नेता है।
