मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। रेलवे ट्रेक पार करते वक्त एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को ज्वालापुर रेलवे फाटक बंद था इसी दौरान एक महिला ने फाटक बंद होने के बावजूद रेलवे ट्रेक पार करने का प्रयास किया। तभी अचानक तेज रफ्रतार से आयी ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। जिसकी शिनाख्त रामवती पत्नी पीताम्बर उम्र करीब 50 वर्ष निवासी मौहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
