आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भेज दी है। बताया जा रहा हैं कि मृतक सिड़कुल स्थित फैक्ट्री में कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात एक युवक गुरविन्दर पुत्र ओमकार उम्र करीब 44 वर्ष निवासी डोईवाला देहरादून हाल निवासी धीरवाली ज्वालापुर ने किराये के मकान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना सुबह मिलने पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ की। लेकिन युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है और ना ही कोई सुसाइड नोट ही बरामद हुआ है। बताया जा रहा हैं कि मृतक सिड़कुल स्थित किसी फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया।
