
चर्च के बाहर किया प्रदर्शन, लगाया धर्मा्न्तरण का आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ईसाई धर्म् द्वारा देवपुरा चैक पर स्थित चर्च में एक प्रार्थना सभा का आयोजन हरिद्वार आशीष महोत्सव के नाम से किया जाना है पर इस कार्यक्रम को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कार्यक्रम हरिद्वार आशीर्वाद महोत्सव के नाम से किया जाना था, जो कि भल्ला इंटर काॅलेज में होना था। जिसका विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नितिन गौतम द्वारा धर्मा्न्तरण और नगर निगम भाई दूज का हवाला देते हुए विरोध् किया गया। जिसके बाद प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति को देर शाम निरस्त कर दिया गया। उसके बाद चर्च के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम परिवर्तित करते हुए चर्च के अंदर एक सभा के रूप में किया जा रहा था, जिसकी भनक बजरंग दल के लोगों को लग गयी। जिन्होंने अग्रसेन चैक पर पहुंचकर विरोध् प्रदर्शन किया तथा चर्च के बाहर लगे बैनर पोस्टरों को हटा कर पुतला दहन किया। चर्च के पादरी रेबरन मसीह ने आरोप लगाया है कि पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वाारा चर्च पर पत्थरबाजी की गई। वही दूसरी ओर बजरंग दल के जिला संयोजक नवीन तेश्वर का कहना है कि नगरपालिका बाईलाॅज मुताबिक नगर निगम सीमा में इस तरह के आयोजन नहीं किया जा सकता। यदि पिफर भी ऐसे आयोजन किये जायेगे, तो बजरंग दल इसका विरोध् करेगा। बजरंग नेता सौरभ चैहान ने कहा कि अगर इस तरह के आयोजन या धर्मा्न्तरण हरिद्वार में होगा तो उसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। इस मामले में बंजरग दल की ओर से एक शिकायत नगर कोतवाली में दी है। पादरी रेबरन मसीह ने बताया कि उनका यह 3 दिन से कार्यक्रम भल्ला काॅलेज प्रांगण में होना था। जिसकी कुछ हिंदूवादी नेताओं के इशारे पर प्रशासन ने अनुमति रद्द कर दी। इस कार्यक्रम में केवल प्रार्थना सभा होने की कोई धर्मा्न्तरण का कार्यक्रम नहीं था और इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, विधायक सुरेश राठौर पहुंचने थे। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नवीन सेमवाल ने चर्च के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया है साथ ही कहा कि हुड़दंग करने वालों को और अशांति पफैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
