नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया था हवस का शिकार
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंध्ति धराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताते चले कि सिड़कुल स्थित फैक्ट्री में कार्यरत एक युवती केे परिचित युवक ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर मंगलवार की दोपहर को सेक्टर-2 भेल रानीपुर स्थित एक कमरे में कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया था। इस घटना के सम्बंध् में पीडिता ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर तीनों आरोपियों प्रदीप सैनी निवासी शिवलोक काॅलोनी रानीपुर हरिद्वार, प्रवीण निवासी मौहल्ला धीरवाली ज्वालापुर और राजेश यादव निवासी सेक्टर-2 भेल रानीपुर हरिद्वार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बीती रात तीनों आरोपियों को उनके घर से ही गिरफ्रतार कर लिया। रानीपुर कोताली एसएसआई राकेश कुमार के अनुसार युवती के साथ गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को बीती रात उनके घरों से गिरफ्रतार कर लिया है।
