अश्लील फोटो खिंचकर सोशल मीडिया में डालने की दे रहा था धमकी
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। चार साल से किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कनखल पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बंध्ति धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी तलाकशुदा और एक बच्चे का बाप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल निवासी एक किशोरी ने पडौसी एक व्यक्ति पर पिछले चार सालों से डरा धमका कर दुष्कर्म करने तथा आपत्तिजनक फोटो खिंचने और सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने का मामला कनखल थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी व्यक्ति अमित पुत्र छोटे लाल निवासी नोएडा हाल निवासी कनखल को रामदेव की पुलिया से गिरफ्रतार कर लिया। बताया जा रहा हैं कि आरोपी अमित तलाकशुदा और एक बच्चे का बाप है। कनखल एसओ ओमकांत भूषण के अनुसार कनखल निवासी एक किशोरी ने पडौस के एक व्यक्ति पर पिछले चार सालों से डरा धमका कर दुष्कर्म करने तथा आपत्तिजनक फोटो खिंचकर सोशल मीडिया में डालने की धमकी देने का मुकदमा बीती शाम दर्ज कराया था। जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अमित को रामदेव की पुलिया से गिरफ्रतार कर लिया है।
