
जंगल से रास्ता भटक कर पहुंचा आबादी इलाके में
करीब तीन घण्टे की मशकत के बाद वन विभाग ने पकड़ा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गुलदार के बच्चा रास्ता भटक कर जंगल से रोशनाबाद स्थित रिहायसी इलाके में आ गया। जिसको देखकर लोगों में हड़कम्प मच गया। लोगों की भीड़ देखकर बच्चा एक खोखे के नीचे जाकर छुप गया। जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गुलदार के बच्चे को पकड लिया। और चिडियापुर स्थित अपने चिकित्सा केन्द्र भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह रोशनाबाद स्थित शिवालिक गंगा विहार काॅलानी के समीप नवोदय चौक पर एक गुलदार का बच्चा जंगल से रास्ता भटक कर आ गया। जिसको देखकर लोगों में हड़कम्प मच गया। लोगों ने गुलदार के बच्चे को भगाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों की भीड को देखकर गुलदार का बच्चा डर कर चैक के पास साईकिल के खोखे के नीचे जाकर छुप गया। जिसको लोगों ने बाहर निकालने का काफी प्रयास किया। लेकिन नहीं निकलने पर वन विभाग को सूचित कर दिया। सूचना पर वन विभाग के रेंजर दिनेश प्रसाद नौडियाल, दरोगा ओपी सिंह, वन रक्षक नंद किशोर पाण्डे सहित अन्य कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर वहां एकत्रित भीड को हटवाते हुए अपना अभियान शुरू किया। वन विभाग अधिकारियों ने खोखे के नीेचे छुपे गुलदार के बच्चे को बाहर निकालने के लिए पानी की बौछार करनी पड़ी और करीब तीन घण्टे की मशकत के बाद उन्होंने गुलदार के बच्चे को कब्जे में लिया। वन विभाग रेंजर दिनेश प्रसाद नौडियाल के अनुसार सुबह उनको सूचना मिली कि रोशनाबाद स्थित शिवालिक गंगा विहार काॅलोनी के पास नवोदय चौक पर एक गुलदार का बच्चा देखा गया है। जिसपर उनके नेतृत्व में एक टीम रवाना हुई और वहां मौजूद लोगों की भीड़ को तत्काल हटवाया गया। क्योंकि लोगों की भीड़ को देखकर गुलदार का बच्चा बाहर नहीं आ पा रहा था। जिसको निकालने के लिए उनको पानी की बौछार तक करनी पड़ी। उसके बाद ही बच्चा कब्जे में आया। उन्होंने बताया कि गुलदार के बच्चे की उम्र करीब एक वर्ष है। जोकि देखने में पूरी तरह स्वास्थ्य हैं, जिसको चिडियापुर स्थित चिकित्सा केन्द्र भेजा जा रहा हैं। जहां पर उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद तय किया जाएगा कि बच्चे को कहा रखा जाए।
