हाईटेेंशन तार की चपेट में आया वृद्ध व चालक को कार नेे कुचला
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। अलग-अलग दुर्घटना में वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गयी। जिनमें वृद्ध की मौत बीती देर रात को छत से गिरते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई। जबकि मत्सय पालन विभाग के सहायक निदेशक के चालक को कार ने कुचल दिया। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात वृद्ध स्वामीनाथ कुशवाह पुत्र स्व. बली प्रसाद कुशवाल उम्र करीब 78 निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर छत पर शौच के लिए गये थे। बताया जा रहा हैं कि इसी दौरान उनको चक्कर आने पर वह छत से नीचे गिरते समय घर के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गये। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी लगते ही घर व पड़ोस में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर मत्सय पालन विभाग के सहायक निदेशक के चालक अजय रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत उम्र करीब 35 वर्ष निवासी विकास भवन रोशनाबाद हरिद्वार बीती रात खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकले। बताया जा रहा हैं कि जब चालक अजय रावत दीप गंगा आॅपटमेंट के समीप पहुंचे। इसी दौरान तेज रफ्रतार से आ रही कार से कुचल दिया। घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से क्षेत्रा में अफरा-तफरी मच गयी। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भेज दी है।
