मृतक ने दो सुसाइट नोट छोड़े, एक परिजनों व दूसरा होटल प्रबंधक के नाम
पहले में चल-अचल सम्पत्ति पत्नी को देने व दूसरे में एडवास रकम वापस करने की बात लिखी
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। पटियाला के एसबीआई बैंक प्रबंधक ने उत्तरी हरिद्वार के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी लगते ही होटल प्रबंधक ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कमरे से दो सुसाइट नोट बरामद किये है। जिसमें एक परिजनों के नाम लिख कर अपनी चल-अचल सम्पत्ति को पत्नी के नाम करने तथा दूसरा नोट होटल प्रबंधक के नाम लिखकर होटल किराये के लिए दिये गये एडवास बीस हजार उसके परिजनों को वापस करने की बात लिखी है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भेज दी है। जोकि हरिद्वार के लिए रवाना हो गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरी हरिद्वार स्थित नील कंठ गेस्ट हाउस के कमरा नम्बर 9 में पिछले दो सप्ताह से रह रहे पटियाल में एसबीआई बैंक प्रबंधक सुनील दत्त शर्मा पुत्र श्रीराम चन्द्र शर्मा उम्र करीब 55 वर्ष निवासी 20/15 अरबन स्ट्रीट पफेस-2 पटियाला ने कम्बल की किनारी को पफाड कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस वक्त लगी, जब होटल का वेटर सुबह चाय लेकर उनके कमरे में पहुंचा। बताया जा रहा हैं कमरे का दरवाजे को अन्दर से लाॅक नहीं किया गया था। वेटर ने जैसे ही दरवाजे पर दस्तक दी, तभी दरवाजा खुल गया और अन्दर के दृश्य को देखकर उसके होश उड़ गये। जिसकी सूचना वेटर ने होटल प्रबंध्क को दी। प्रबंधक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस को कमरे से दो सुसाइट नोट भी बरामद हुए है। जिनमें मृतक ने एक नोट अपने परिजनों के नाम लिखा है। जिसमें कहा गया हैं कि उसने आत्महत्या किसी के दबाव में नहीं की हैं और उसकी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं माना जाए। साथ ही उसने आगे लिखा हैं कि उसकी चल-अचल सम्पत्ति जिसमें कार, मकान व बैंक बैंलेस हैं वह सब उसकी पत्नी मंजू शर्मा को दे दिया जाए। जबकि दूसरा नोट मृतक ने उसी होटल प्रबंधकों शैलेस व राकेश के नाम लिखा हैं जिसमें वह ठहरा हुआ था। जिसमें लिखा था कि अनुराध पैलेस होटल को किराये पर लेने के लिए जो एडवास रकम 20 हजार उनको दी है। वह रकम उसकी पत्नी को वापस लौटा देें। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भेज दी है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नवीन सेमवाल के अनुसार पटियाल में एसबीआई बैंक प्रबंधक ने उत्तरी हरिद्वार स्थित एक होटल में आत्महत्या कर ली। मृतक ने दो सुसाइट नोट छोडे है। जिसमें एक परिजनों के नाम जिसमें उसने चल-अचल सम्पत्ति को पत्नी को देने की बात कही है। वहीं दूसरे नोट में होटल प्रबंधकों के नाम लिखा हैं जिसमें अनुराध प्लेस होटल किराये के लिए एडवास 20 हजार दिये थे। उस रकम को उसकी पत्नी को वापस कर देने की बात लिखी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही प्रबंधक के आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। सूचना पर मृतक के परिजन हरिद्वार की ओर रवाना हो चुके है।
