
साईकिल सवार छात्रा को ट्रेक्टर-ट्राॅली ने कुचला
ट्रक ने छात्र को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत
गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर किया हंगामा
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। स्कूल जा रही साईकिल सवार छात्रा को खनन से लदे ट्रेक्टर ट्राॅली ने कुचल दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगाकर हंगामा किया। जिसकी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह गुस्साएं ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना के सम्बंध् में ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह साईकिल सवार छात्रा नूर बानो पुत्री इसरार उम्र करीब 15 वर्ष निवासी गाढोवाली कनखल हरिद्वार स्कूल जा रही थी। बताया जा रहा हैं कि जब छात्रा गांव जमालपुर के समीप पहुंची, तभी तेज रफ्रतार से आ रहे खनन से लदे ट्रेक्टर-ट्राॅली ने कुचल दिया। घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि मृतका छात्रा कक्षा 10 की छात्रा थी। घटना के बाद चालक ट्रेक्टर छोड कर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। जिससे वाहनों की दोनों ओर से लम्बी-लम्बी कतारे लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुस्साएं लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया जा रहा हैं कि पूर्व में ग्रामीणों ने खनन से लदे वाहनों की तेज रफ्रतार से अवाहजाही के सम्बंध् में शिकायत की गयी थी। मगर पुलिस ने कोई सुध् नहीं ली। पुलिस अधिकारियों ने गुस्साएं ग्रामीणों को बामुश्किल समझाबुझा कर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पीडित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
वाहन का इंतजार कर रहे छात्र को ट्रक ने टक्कर मारी
देहरादून हाॅस्पिटल में उपचार के दौरान हुई मौत
शादी में जाने के लिए हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रहे एक छात्र को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसको उपचार के लिए देहरादून हाॅस्पिटल ले जाया गया। जहां पर छात्रा की उपचार के दौरान आज मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा अभिषेक उम्र करीब 14 वर्ष निवासी रोड़ीबेल वाला विद्युत विभाग काॅलोनी सीसीआर टाॅवर के समीप हरिद्वार 29 नवम्बर की रात को शादी में जाने के लिए लालजी वाला पुल के समीप किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्रतार से आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर छात्र की स्थिति गम्भीर देखते हुए उसको चिकित्सकों ने हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा हैं कि घायल छात्र ने शानिवार को उपचार के दौरान दम तोड दिया। मृतक छात्रा कक्षा 9 में पढता था। और उसके पिता विधुत विभाग में कार्यरत है।
