श्यामपुर पुलिस ने शिकायत पर दोनों युवकों को दबोचा
दो तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपियों को भेजा जेल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में शादी में तमंचा लहरा कर डांस करना दो युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को दबोचने का प्रयास किया। लेकिन युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहे। ग्रामीणों से शिनाख्त के बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने दो तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किये है। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
श्यामपुर थाना एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि मंगलवार की रात को सूचना मिली कि गांव टांटवाला में शादी में तमंचा लहरा कर दो युवक डांसकर रहे है। जिससे शादी में शामिल लोगो में दहशत का माहौल है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी पुलिस को देखते हुए खेत के रास्ते भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने शादी में शामिल लोगों से आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किया। तमंचा लहराने वाले आरोपियों की पहचान लवि सैनी पुत्र राजेश सैनी निवासी ग्राम दूधला दयाल वाला टाटवाला थाना श्यामपुर हरिद्वार और प्रियांशु सैनी पुत्र बबलू सैनी निवासी आजाद कॉलोनी लाइनपार थाना नगीना जिला बिजनौर यूपी के तौर पर हुई।
पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लए सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने दो तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
