डॉ. पाठक ने किया भाजपा महिला कार्यकर्त्ता का सफल ऑपरेशन
जिला अस्पताल में ऑपरेशन हुआ आयुष्मान कार्ड पर निःशुल्क
अब तक हो चुके 3 घुटने व 2 कुल्हे के सफल प्रत्यारोपण
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला अस्पताल में एक बार फिर आयुष्मान कार्ड पर निःशुल्क तीसरी बार घुटने का सफल प्रत्यारोण किया गया। डॉ. शिवम पाठक ने इस बार भाजपा महिला कार्यकर्त्ता का घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया गया। अब तक जिला अस्पताल में आर्थोपोडिक सर्जन तीन घुटने और दो कुल्हे के सफल प्रत्यारोपण कर चुके है। जिसके बाद सरकारी अस्पताल मेें तैनात डॉ. पाठक अपने हुर्नर का लोहा मनवा चुके है।
जिला अस्पताल में अभी तक जितने भी प्रत्यारोपण किये गये वह आयुष्मान कार्ड पर निःशुल्क किये गये है। अभी तक प्रत्यारोपण के लिए मरीजों को भारी भरकम रकम खर्च कर बडे निजी हॉस्पिटलों में जाना पड़ता था, गरीबों व मध्य वर्गीयों के लिए प्रत्यारोण कराना दूर की कोड़ी नजर आती थी। लेकिन आयुष्मान कार्ड और दूसरे डॉ. पाठक के हुर्नर ने मुफ्रत और सफल ऑपरेशन के लिए आशा की किरण जगाई है। डॉ. शिवम पाठक की जिला अस्पताल के चिकित्सकों समेत तमाम स्टॉफ के साथ साथ मरीज के परिजन प्रशंसा करते नहीं थक रहे है।
बताते चले कि जिला अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शिवम पाठक ने मंगलवार को भाजपा महिला कार्यकर्त्ता गीता पत्नी नरेश राजपूत उम्र 47 निवासी ब्रहा्रपुरी हरिद्वार हाल खन्ना नगर ज्वालापुर के घुटने का सफल प्रत्यारोण किया गया। डॉ. शिवम पाठक ने बताया कि गीता जी पिछले कई सालो से गठीया बाई के कारण उनका घुटना जाम हो गया था। जिसकारण वह दर्द से बेहाल थी, जिन्होंने कई जगह इलाज कराया और कही कोई आराम नहीं हुआ। जिसका उपचार केवल घुटने का प्रत्यारोपण ही थी। लेकिन मध्य वर्गीय होने के कारण प्रत्यारोपण में दो से ढाई लाख का खर्च करने मे असमर्थ थी।
उन्होंने बताया कि जब गीता जी उनके पास उपचार के लिए पहुंची तो एक्सरे के बाद उनको प्रत्यारोपण की सलाह दी गयी। लेकिन उन्होंने अधिक खर्च होने के कारण प्रत्यारोपण से इंकार कर दिया। जब उनको जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क प्रत्यारोपण होने की जानकारी दी तो वह सहर्ष तैयार हो गयी। जिनका मंगलवार को सफल प्रत्यारोपण कर दिया गया है। जिनको आर्ब्जवेशन मेें पांच दिनों तक अस्पताल में रखा जाएगा, उसके बाद उनको छुट्टी दे दी जाएगी।
चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन मिश्रा ने बताया कि आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शिवम पाठक अभी तक तीन घुटने और दो कुल्हे का सफल प्रत्यारोपण कर चुके है। जिला अस्पताल में प्रत्यारोपण आयुष्मान कार्ड के आधार पर निःशुल्क किया गया है। जबकि निजी हॉस्पिटल में इस का खर्च दो से ढाई लाख आता है। डॉ. शिवम पाठक एक होनहार सर्जन है, जोकि जिला अस्पताल मेें तैनात हैं यह अस्पताल के लिए बडे गर्व की बात है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी त्रिपाठी ने भी डॉ. शिवम पाठक को तीसरे घुटने के सफल प्रत्यारोपण करने के लिए बधाई दी है। कहा कि डॉ. पाठक एक अनुभवी सर्जन हैं, जिन्होंने लगातार तीन सफल घुटने व दो कुल्हे के प्रत्यारोपण कर सिद्ध कर दिया है। यह जिला अस्पताल के गर्व की बात है।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों समेत स्टॉफ ने डॉ. पाठक व उसकी ओटी टीम को लगातार सफल प्रत्यारोपण के लिए बधाई दी है। आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शिवम पाठक की टीम में एनिथिसिया चिकित्सक डॉ. निशा गुलाटी, ओटी इंचार्ज संजय शर्मा, सिस्टर हिमानी खन्ना, कक्ष सेवक नितिन शामिल रहे।
