छात्रा के सुसाइड के कारणों का नहीं चला पता
पुलिस ने शव जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीए की छात्रा ने मानसिक रूप से परेशान होकर गुरूवार की शाम घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकन छात्रा के सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सका है और ना ही कोई सुसाइड नोट ही बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जिसके पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुक्रवार को की जाएगी।
कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई अशुंल अग्रवाल ने बताया कि गुरूवार की शाम को सूचना मिली कि चोर गली ज्वालापुर निवासी एक युवती ने घर में फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। युवती की पहचान साक्षी पुत्री परवीन उम्र 22 वर्ष के तौर पर हुई है।
घटना की जानकारी परिजनों से लेने का प्रयास किया। लेकिन सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सका है, मृतका बीए की छात्रा थी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका के पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुक्रवार को की जाएगी।
