स्वामी के कार्यकर्ताओं ने रंगेहाथ पकड़ा, जमकर की गाली गलोच
आप प्रत्याशी ने लगाया स्वामी के समर्थकों पर अभद्रता का आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ग्रामीण विधानसभा सीट पर मतदान की पूर्व रात्रि का आप प्रत्याशी के अन्य दल के कार्यकर्ताओं ने पैसे बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ने जाने का एक वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें अन्य दल के कार्यकर्ता आप प्रत्याशी को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए गाली गलोच करते सुने जा रहे है। वायरल वीडियों में आप प्रत्याशी हाथ जोड़ कर यह बोलते हुए सुने जा रहे है कि उसको पीटा दो। जिसके बाद आप प्रत्याशी को वहां से बेज्जत होकर कार से जाते नजर आ रहे है। आप प्रत्याशी ने अभद्रता के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों पर आरोप लगाया है। वायरल वीडियों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोशल मीडिया में एक वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है। जोकि 13 फरवरी की रात का बताया जा रहा है। वायरल वीडियों ग्रामीण विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी नरेश शर्मा का है। जिसमें अन्य दल के कुछ कार्यकर्ता आप प्रत्याशी नरेश शर्मा व उसके समर्थकों को यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि वह रात को गांव में पैसे बांटने आये है। वीडियों में आप प्रत्याशी व उसके समर्थकों के साथ गाली गलोच करते हुए उनको खरी खोटी सुनाते हुए वहां से चले जाने को बोला जा रहा है। आप प्रत्याशी नरेश शर्मा कार में बैठते ही अन्य दल के कार्यकर्ताओं को हाथ जोड कर बोलते सुने जा रहे हैं कि उसको पीट दो। जिसपर वहां मौजूद कुछ लोग आप प्रत्याशी को वहां से चले जाने को कह रहे है।
जब वायल वीडियों के सम्बंध में आप प्रत्याशी नरेश शर्मा से सम्पर्क कर जानकारी चाही तो उन्होंने गांव एक्कमपुर में भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के कार्यकर्ताओं पर उसके साथ अभद्रता व गाली गलोच करने का आरोप लगाया है। लेकिन मामले की शिकायत पुलिस से न करने की भी बात कही है। आप प्रत्याशी द्वारा वायरल वीडियों में जो सफाई दी जा रही है, वह हजम नहीं हो रही। सवाल यह उठता हैं कि आप प्रत्याशी मतदान की पूर्व रात्रि को गांव एक्कमपुर में आखिर क्या करने गये थे? जिसका उनके पास कोई जबाब नहीं है। ग्रामीण विधानसभा सीट के आप प्रत्याशी नरेश शर्मा का वायरल वीडियों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
