मतदान केन्द्रों पर लगी रही लम्बी-लम्बी कतारे
अशोक वर्मा
हरिद्वार। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए जनपद हरिद्वार में जनता में मताधिकार करने के लिए उनमें भारी उत्साह देखा गया। मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही लोगों की लम्बी-लम्बी कतारे देखी गयी। जिन्होंने घंटों कतार में लगकर मताधिकार का इस्तेमाल कर संतोष व्यक्त किया और लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदान करने के लिए वृद्ध व दिव्यांगों में भी अपने मताधिकार करने के लिए उनमें भारी उत्साह देखने को मिला। जिनको परिजन व्हील चेयर या फिर सहारे से उनको मतदान कराने के लिए मतदान केन्द्र तक लेकर पहुंचे। वहीं डीएम व एसएसपी ने भी परिवार के साथ मतदान किया।
हरिद्वार विधानसभा सीट पर मतदान करने के लिए सुबह से ही विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए लम्बी लम्बी कतारे देखी गयी। चुनाव आयोग द्वारा मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए व्यापक बदोबस्त किये गये थे। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केन्द्रों समेत आसपास कडी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय व डीआईजी एवं एसएसपी डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत जनपद में लगातार मतदान केन्द्रोें पर भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लेते रहे।
हरिद्वार सीट पर खड़खड़ी और गोविन्दपुरी क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं के बीच मामूूली झडप देखी गयी है। भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक, सपा प्रत्याशी डाॅ. सरिता अग्रवाल, आप प्रत्याशी संजय सैनी, कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी समेत अन्य प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिन्होंने अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रो का भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लेते हुए अपने कार्यकत्र्ताओं से स्थिति की जानकारी ली।



