जनपद में सबसे हल्का मतदान हरिद्वार सीट पर 62.30 प्रतिशत रहा
बम्पर मतदान 80.88 प्रतिशत ग्रामीण विधानसभा सीट पर हुआ
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार की 11 विधानसभा सीट पर कुल 73.80 प्रतिशत रिकार्ड मतदान हुआ। जिनमें सबसे हल्का मतदान हरिद्वार विधानसभा सीट पर रहा, जहां 62.30 प्रतिशत किया गया। जबकि जनपद हरिद्वार में बम्पर मतदान हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट पर 80.88 प्रतिशत किया गया जोकि नम्बर वन पर रहा। लक्सर विधानसभा सीट पर दूसरे नम्बर पर 79.01 प्रतिशत मतदान हुआ।
ज्वालापुर विधानसभा सीट मतदान करने में तीसरे नम्बर पर रहा, जहां 78.90 प्रतिशत मत पड़ा। झबरेडा विधानसभा सीट पर 78.12 प्रतिशत मतदान पड़ा, जोकि जनपद हरिद्वार में चौथे स्थान पर रहा। भगवानपुर विधानसभा सीट पर पांचवे नम्बर पर मतदान हुआ जहां पर 78.01 प्रतिशत वोट पड़े। छठे नम्बर पर पिरान कलियर विधानसभा सीट रही जहां पर 77.07 प्रतिशत मतदान पड़े।
खानपुर विधानसभा सीट पर जनपद हरिद्वार में मतदान प्रतिशत में सातवे नम्बर पर रहा, जहां पर 76.40 प्रतिशत मतदान हुआ। मंगलौर विधानसभा सीट पर 74.70 प्रतिशत मतदान रहा, जोकि मतदान प्रतिशत के हिसाब से आठवे नम्बर पर रहा। रानीपुर विधानसभा सीट पर 68.63 प्रतिशत मतदान पड़े, जोकि नौवे नम्बर पर मतदान प्रतिशत में रहा।
मतदान प्रतिशत में दसवे नम्बर पर रूड़की विधानसभा सीट रही, जहां पर 62.50 प्रतिशत मत पड़े और हरिद्वार विधानसभा सीट ग्यारवे नम्बर पर रही, जहां पर मतदान प्रतिशत 62.30 प्रतिशत रहा। कुल मिला कर देखा जाए तो जनपद हरिद्वार में रिकार्ड मतदान हुआ।
