आरोपी ने घरों में घुसकर मोबाइल चोरी करना कबूला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादरबाद पुलिस ने मोबाइल चोरी की दो घटनओं को खुलासा करते हुए एक आरोपी के गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी के दोनों मोबाइल समेत तीन अन्य मोबाइल भी बरामद किये है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अन्य तीन मोबाइल भी लोगों के घरों से चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्ंबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बहादराबाद थाना एसओ अनिल चौहान ने बताया कि 02 जून को बहादराबाद निवासी दो व्यक्ति देशराज और विपिन ने तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उनके घर में घुसकर अज्ञात द्वारा मोबाइल चोरी कर लिए गये है। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर क्षेत्र से एक संदिग्घ को दबोच लिया। जिसके पर से पीडितों के चोरी हुए दो मोबाइल बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान अरोपी ने अपना नाम पंकज पुत्र कबाड़ी सिंह निवासी अकबरपुर बांगला बहारदराबाद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी की शिानदेही से चोरी के तीन अन्य मोबाइल भी बरामद किये है। आरोपी ने अन्य तीन मोबाइलों को भी क्षेत्र के घरों से चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
