आरोपियों की निशानदेही से चोरी की 14 बाइके बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अलग-अलग बाइकों पर सवार तीन बाइक चोरों को दबोचा है। पुलिस ने जिनकी निशानदेही से विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई 11 ओर बाइकों को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल चोरी की 14 बाइके बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराआंे में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाकरपुर तिराहे के पास चैकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान अलग-अलग बाइकों पर आ रहे तीन संदिग्धों को रोका गया। जिनसे बाइक के कागजात दिखाने को बोला। लेकिन तीनांे युवक सकपका गये और कोई कागजात नहीं दिखा सकें। जिनपर शक होने पर पुलिस तीनों युवकों के लेकर कोतवाली पहुंची।
पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने अपना नाम सुमित कुमार पुत्र बिजेन्द्र कुमार निवासी सेठपुर लक्सर जिला हरिद्वार, मुकुल पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी हरिद्वार और परमजीत पुत्र गुरूमुख निवासी ग्राम झबिरन नसीरपुर कंला थाना पथरी जिला हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि उनके पास बाइक चोरी की है। जिन्होंने पूछताछ के दौरान चोरी की ओर बाइके होने की जानकारी दी। जिसपर पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी की 11 ओर बाइके उनके ठिकाने से बरामद की।
आरोपियों ने बाइकों को अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस बरामद की गयी बाइकों के सम्बंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही हैं। फिलहाल पुलिस को बरामद की गयी बाइकों में तीन बाइक लक्सर क्षेत्र और चार बाइक सिडकुल क्षेत्र से चोरी करना बताया है। पुलिस ओर बाइकों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपियों ने बाइको को कहां-कहां से चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
