आरोपियों ने शिवलोक कॉलोनी से की थी चोरी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने घर से बाइक, मोबाइल व दस हजार की नगदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को क्षेत्र से गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि दीपक पुत्र श्यामलाल निवासी शिवलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार ने 09 नवम्बर को कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी कि 07 नवम्बर की तड़के उसके घर से बाइक, एक मोबाइल और 10 हजार की नगदी समेत बाइक के कागजात मोनू और उसके दोस्त चोरी कर ले गये। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने गुरूवार की देर शाम को चोरी की बाइक पर सवार दो संदिग्धों को सुरेश्वरी देवी चौकी भेल क्षेत्र से दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस आरोपियों लेकर पकड़ कर कोतवाली लेकर पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मोहित पुत्र श्यामलाल और सौरभ वर्मा उर्फ मोनू पुत्र ब्रिजेश वर्मा निवासीगण नियर होली चौक कनखल बताते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
