रानीपुर पुलिस और सीआईयू की टीम ने दबोचे
110.66 ग्राम स्मैक व इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद
एक तस्कर पर विभिन्न धाराओं मे 24 मुकदमें दर्ज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस और सीआईयू की सयुंक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन स्मैक तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने 110.66 ग्राम स्मैक व इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किये है। तस्करों से बरामद की गयी स्मैक की कीमत बाजार में करीब 60 लाख आंकी जा रही है। जिनमें दो तस्कारों को टीम ने सलेमपुर पुलिया से गिरफ्रतार किया है। जबकि उनकी निशानदेही से तीसरे तस्कर को उसके घर से दबोचा है। गिरफ्रतार किये गये स्मैक तस्करों में एक तस्कर पर विभिन्न धाराओं में दो दर्जन मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस बात की जानकारी सीओ ऑपरेशन सुश्री निहारिक सेमवाल ने कोतवाली रानीपुर परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के अन्तर्गत उनके मिशन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उक्त अभियान को ओर अधिक प्रभावशाली बनाए जाने के लिए जनपद में आगमन करते ही नशा तस्करों तथा उनके संरक्षकों के खिलाफ कार्यवाही करने के कड़े निर्देश प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को दिये है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सलेमपुर पुलिया के पर दो स्मैक तस्करों को देखा गया है। जोकि क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करने के इरादे से पहुंचे है। सूचना पर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने बताये गये हुलिए के आधार पर दो संदिग्धों को दबोचा लिया। जिनके पास से पुलिस ने उनके पास से 47.11 ग्राम स्मैक व एक इलैक्ट्रोनिक तराजू बरामद किया है। जिनको टीम पकड़ कर कोतवाली लेकर पहुंची।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अमित बंसल पुत्र राकेश बंसल और दीपक बंसल पुत्र जयप्रकाश बंसल निवासीगण 228/1 माडी की धर्मशाला, पटेलनगर थाना नई मंडी मुजफ्रफरनगर बताते हुए खुलासा किया कि वह बरेली से स्मैक लाकर क्षेत्र बेचते है, जिन्होंने बरेली से स्मैक खरीदने वाले की पूरी जानकारी भी टीम को दी है। आरोपियों ने कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में रहने वाले अपने एक अन्य तीसरे साथी की भी जानकारी दी है। टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके तीसरे साथी राजा उर्फ इरफान पुत्र अशरफ निवासी दादूपुर-गोविंदपुर रानीपुर को उसके घर से दबोचा है। जिसके पास से टीम ने 63.55 ग्राम स्मैक व इलैक्ट्रोनिक तराजू बरामद किया है।
तीनों स्मैक तस्करो से कुल बरामद की गयी 110.66 ग्राम स्मैक की बाजार में कीमत करीब 60 लाख बतायी जा रही है। दबोचे गये स्मैक तस्करों में स्मैक तस्कर राजा उर्फ इरफान का काफी लम्बा चौड़ा अपराधिक इतिहास है। जिसके खिलाफ विभिन्न धराओं में दो दर्जन मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पत्रकार वार्ता के दौरान कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार, सीआईयू उपनिरीक्षक रंजीत तोमर, गैस प्लांट चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी, उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
