होटल में शराब पीने से मना करने पर महिलाए भड़की
पुलिस की मौजूदगी में भी रहा महिलाओं का हंगामा जारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। होटल स्वामी ने तीन महिलाओं के खिलाफ होटल में हंगामा करते हुए गाली गलोच कर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि होटल देवनदी सागर निवास निंरजनी अखाड़ा मार्ग हरिद्वार के स्वामी रोहन सहगल ने तहरीर देते हुए शिकायत की है। तहरीर में लिखा हैं कि 31 मार्च 22 को आनलाइन एक महिला ने दो लोगों के लिए होटल में एक कमरा बुक कराया। लेकिन होटल तीन महिलाए पहुंची। जिसपर होटल की ओर से अपनी पाॅलिसी के सम्बंध् में अवगत कराया कि कमरे मे दो व्यक्ति की मान्य है। उनको तीसरे व्यक्ति के लिए अलग से कमरा बुक कराना होगा। जिसपर बुक कराने महिला द्वारा कहा गया कि होटल में कमरा देख कर बुक कर लेगें। जिनको बुक कराया गया कोसी रूम उपलब्ध् कराया गया।
होटल कर्मचारी द्वारा चेक इन की औपचारिकता पूरी कर रहे थे, इसी दौरान एक महिला मायना मुखर्जी नाम की महिला ने कहा कि हम तीनों एक ही रूम में रह लेगी। जोकि उनके लिए सुविधाजनक होगा। जिसपर उनके द्वारा महिलाओं को होटल पाॅलिसी के सम्बंध् में दोबारा अवगत कराया गया कि एक रूम में दो से अधिक नहीं रह सकते, तीसरे के लिए अलग से कमरा बुक कराना होगा। आरोप हैं कि महिलाओं ने एक ही रूम में रहने का दबाब डालते हुए कहा कि वह एक साथ रहकर शराब का सेवन गंगा किनारे का दृश्य देखकर कर सकें। जिसपर महिलाओं को रूम व घाट पर शराब का सेवन करने से मना किया गया।
आरोप हैं कि इतना सुनकर महिलाओं के तेवर बदल गये। जिसपर उनको होटल की ओर से उनकी बुंकिग के तौर पर दी गये पेशगी वापस करने और होटल छोड़ने को कहा गया। आरोप हैं कि महिलाओं ने होटल में हंगामा करते हुए तोड़फोड करते हुए गाली गलोच करनी शुरू कर दी। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि महिलाओं का पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा जारी रहा। इसी दौरान उनकी पत्नी के होटल पहुंचने पर उन्होंने भी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।
लेकिन महिलाए नहीं मानी और उन्होंने मोबाइल से वीडियों बनाकर सोशल मीडियां में बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया। महिलाओं को बडी मुश्किल से पुलिस ने होटल से निकाला। तहरीर में होटल स्वामी ने मैना मुखर्जी, शैफाली मल्होत्रा और देबोलिना डे के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
