पुलिस ने किया कबाडी के गोदाम से चोरी का माल बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल बनाने में इस्तेमाल सेटरिंग समेत अन्य समान चोरी मामले में पुलिस ने कम्पनी के ही दो गार्डो को गिरफ्रतार किया हैं। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने कबाड़ी को बेचा गया चोरी का माल बरामद करते हुए कबाडी को गिरफ्रतार कर लिया। आरोपी गार्ड की नौकरी करने के साथ-साथ चोरी की वारदात को अंजाम भी देते है। पुलिस ने तीनों आरोपियो के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
श्यामपुर थाना एसओ अनिल चौहान ने बताया कि विपिन कुमार पुत्र हरीदास निवासी माजरी थाना कलियर जनपद हरिद्वार ने 21 अप्रैल 22 को श्यामपुर थाने में तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि उनकी कम्पनी एनएच 74 में पुल बनाने का काम करती है, वह कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं, पिछले 8-10 दिनों में पुल निर्माण में लगने वाली सेटरिंग जिसमें लोहे की प्लेट, जाली, पाईप आदि सामान अज्ञात लोगो द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के सम्बंध में कई संदिग्ध् लोगों से पूछताछ की।
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को दो संदिग्धों को चोरी की लोहे की तीन प्लेट के साथ पीली पुल के पास से गिरफ्रतार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम हमांशु पुत्र धर्म सिंह निवासी विकास नगर, खतौली थाना रतनपुरी, मुजफ्रफरनगर और गगन शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी गुजरहेडी, थाना तिताबी, मुजफ्रफरनगर बताते हुए खुलासा किया कि वह कम्पनी में ही गार्ड का काम करते हैं और मौका मिलते ही प्लेट आदि समान चोरी कर लेते है।
आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा चोरी का माल गेंडीखाता स्थित कबाडी मोबीन पुत्र रियाजउद्दीन निवासी गांव मुंदरीकला, नागल, बिजनौर को बेच देते है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से कबाडी के गोदाम पर छापा मारकर चोरी का माल बरामद करते हुए कबाड़ी को भी गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
