ससुर ने कराया दामाद व उसके भाई के पर मुकदमा
वर्ष 2014 में हुई थी शादी, पत्नी को परेशान करने का हैं आरोप
महिला हेल्प लाईन में हैं काउसलिंग की 6 फरवरी तिथि नियत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ससुर ने अपने दामाद और उसके छोटे भाई पर घर पहुंचकर उसके बेटे के साथ गाली गलोच व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडित का आरोप हैं कि उसकी बेटी की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। जिसके बाद से उसकी बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी। मामला महिला हेल्प लाईन पहुंचा है, जहां पर काउसलिंग की तिथि 6 फरवरी नियत है।
कनखल एसओ नरेश राठौर ने बताया कि चिरंजीलाल पुत्र स्व. मुरखुलया मिस्त्री निवासी अमित बिहार काॅलोनी पंचनहेड़ी कनखल ने तहरीर देकर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया हैं कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह वर्ष 2014 में मंयक त्यागी पुत्र सुमन कुमार त्यागी निवासी विवेक विहार काॅलोनी रानीपुर मोड़ ज्वालापुर हरिद्वार के साथ किया था। आरोप हैं कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को परेशान करते हुए मारपीट की जाती रही। लेकिन उनकी बेटी ने अपने ससुराल की शिकायत उनसे नहीं की। जिसकी जानकारी उनको लगने पर उन्होंने बेटी की ससुराल में हस्तक्षेप नहीं किया।
आरोप कि 27 जनवरी 23 को उनकी बेटी को दामाद द्वारा पीटा गया। जिसकी जानकारी लगते ही वह अपनी बेटी को ससुराल से अपने घर ले आये। जिसके सम्बंध में महिला हेल्प लाईन मायापुर हरिद्वार में एक शिकायती पत्र दिया गया। जहां पर काउसलिंग की तिथि 6 फरवरी 23 नियत की गयी। आरोप हैं कि 29 जनवरी 23 की सुबह जब वह स्कूटी में तेल भरने के लिए गया हुआ था।
इसी बीच उनका दामाद मंयक त्यागी अपने छोटे भाई आशीष त्यागी के साथ उनके घर पर पहुंचा और उनके बेटे के साथ गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
