बदमाशों ने पुलिस पर कार चढाने का किया प्रयास, बेरिकेट तोड़ा
पुलिस ने सड़क के बीच ट्रक खड़ा कर कार को रोका
बदमाश पुलिस को गच्चा देकर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अज्ञात बदमाशों ने बुधवार की रात को भगवानपुर टोल प्लाजा के समीप एक युवक से कार लूट कर पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा दिया। घटना की सूचना कन्ट्रोल रूम से फ्रलैश होते ही रूड़की व बहादराबाद समेत ज्वालापुर पुलिस अलर्ट हो गयी। पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। जबकि कार लूट कर फरार हुए बदमाशों का पीछा भगवानपुर पुलिस का जारी रहा।
बहादराबाद पुलिस ने कलियर रोड़ पर बेरिकेट लगाकर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। जिसपर बदमाश तैनात पुलिस कर्मियों पर कार चढाने का प्रयास करते हुए बेरिकेट तोड़कर भाग निकले। बहादराबाद पुलिस ने अपने ही क्षेत्र में सड़क के बीचों बीच ट्रक खड़ा कर बदमाशो को रोकने का प्रयास किया। जिसपर अपने आप को चारों ओर से घिरा पाकर कार छोड़ कर फरार होे गये। बहादराबाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर जान से मारने के प्रयास और भागवानपुर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक बीती रात कार सवार नीरज चौधरी पुत्र ब्रजपाल निवासी दिल्ली रोड़ रूड़कीे के साथ अज्ञात 3-4 बदमाशों ने भगवानपुर स्थित टोल प्लाजा के पास रोक कर मारपीट कर कार लूट कर फरार हो गये। घटना की सूचना पीडित द्वारा कंट्रोल रूम को दी गयी। कार लूट की सूचना कंट्रोल रूम द्वारा फ्रलैश होने पर रूड़की, बहादराबाद, ज्वालापुर पुलिस अलर्ट हो गयी और अपने-अपने क्षेत्रों में बेरिकेट लगाकर चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। वहीं भगवानपुर पुलिस कार लूटेरों का पीछा करने में जुट गयी।
बताया जा रहा हैं कि जब कार लूटेरे बहादराबाद थाना क्षेत्र मनोकामना मंदिर से कलियर रोड की तरफ लगे बेरिकेट पर पहुंचे। बदमाशों को वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उनपर कार चढ़ाने का प्रयास कर बेरिकेट तोड़कर भागने में कामयाग रहे। जिसकी सूचना वायरलेस सेट पर फ्रलैश होते ही बहादराबाद पुलिस ने अपने क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में सड़क के बीचों बीच संधार कंपनी तिराहे पर ट्रक को खड़ा कर दिया। बदमाश अपने को चारो ओर से घिर देखकर इमली खेडा रोड पर लूटी गयी कार को पथरी रो पुल के पास छोडकर भाग निकले।
पुलिस टीमों ने फरार बदमाशों को दबोचने के लिए क्षेत्र में तड़के तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर बचकर भाग निकलने में कामयाब रहे। भगवानपुर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर कार लूट और बहादराबाद पुलिस ने जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश में जुटी है। बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि कार लूटेरों ने पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास कर बेरियर तोड़ा। पुलिस ने सूझबुझ दिखाकर सड़क के बीचों बीच ट्रक खड़ा कर कार को रोका। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे।
