पार्टी में नशें में हुड़दंग मचाते चार विद्युत कर्मियों को दबोचा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बुधवार रात बिजली घर में पार्टी के दौरान बिजली ठेकेदार के लाइसेंसी रिवाल्वर से फॉयर करने तथा शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले चार कर्मियों को गिरफ्रतार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए रात को ही जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया। जबकि ठेकेदार का लाइसेंस व रिवाल्वर जब्त कर ली। पुलिस लाइसेंसी रिवाल्वर को परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा हैै।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बीती रात ज्वालापुर रेगुलेटर पुल के पास स्थित बिजली घर में बिजली ठेकेदार व बिजली कर्मियों के द्वारा पार्टी की जा रही थी। पार्टी में ठेकेदार पुलकित पुत्र वीरेंद्र निवासी झवरेडी थाना झबरेड़ा हरिद्वार द्वारा अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से नशे में हवाई फॉयर किया। जिसकी आवाज सुनकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मय चेतक के साथ मौके पर पहुंचे। रिवाल्वर से बारूद की गंध होना पाया गया। जिसमें ठेकेदार पुलकित के द्वारा अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर का दुरुपयोग करना पाया गया। जिसके संबंध में पुलिस ने ठेकेदार पुलकित के खिलाफ 30 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
जबकि ठेकेदार पुलकित व उसके साथ पार्टी मना रहे बिजली विभाग के कर्मचारी राजेश कुमार पुत्र मदनलाल निवासी टिवडी थाना रानीपुर, वरुण पवार पुत्र सुरेंद्र पवार निवासी पथरी पावर हाउस बहादराबाद हरिद्वार, पंकज पुत्र जगपाल निवासी उदय विहार जगजीतपुर कनखल हरिद्वार और अमित कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी शिव मील बहादराबाद हरिद्वार के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने के आरोप में 81 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्रतार कर लिया। जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चालान के तहत जुर्माना वसूल कर उनको थाने से ही छोड़ दिया। लेकिन ठेकेदार की रिवाल्वर व लाइसेंस जब्त कर लिया। पुलिस ठेकेदार की लाइसेंसी रिवाल्वर को परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
