लीना बनौधा
हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने राजनीेतिक पार्टियों से व्यापार मण्डल के नेताओ को प्रत्याशी बनाने की माँग की है। यदि पार्टी व्यापारी नेता को प्रत्याशी बनाएगी, तो प्रदेश भर में व्यापारी उस पार्टी का ही साथ देंगे। जब व्यापारी नेता सदन मे जाएँगे, तब ही व्यापारियों की समस्याओं का हल हो पाएगा। कोरोना काल में व्यापारियों ने इतने आंदोलन किए पर सरकार ने एक ना सुनी।
व्यापारी नेता एवं कांग्रेसी नेता संजीव चौधरी बुधवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापारी नेता हर पार्टी से टिकट माँग रहा है और जो पार्टी हमारे व्यापारी नेता को टिकट देगी। प्रदेश के व्यापारी उस ही पार्टी का साथ देगा। पिछले दो साल से प्रदेश के व्यापारी कोरोना की मार झेल रहे है, सैकड़ों व्यापारी तो पूरी तरह बर्बाद हो गए है और बाकी की हालत भी खराब है। हमारे व्यापार मण्डल ने अनेक आंदोलन किए पर सरकार ने व्यापारियो की कोई सुध नहीं ली है। इस लिए व्यापारी चाहते है उनकी समस्या उठाने के लिए और हल कराने के लिए विधानसभा में व्यापारी का नेता विधायक होना चाहिए।
कहा कि सरकार से हमारी से माँग है कि व्यापारी के लिए तत्काल एक आर्थिक पैकेज को जारी करे जो सीधे व्यापारी के खाते में आए और टूटा हुआ व्यापारी खुद की हालत ठीक कर सके। इस मौके पर सुमित अरोडा, मयंक मूर्ति भट्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी हितों की लड़ाई का कमजोर पड़ने का एक बहुत बड़ा कारण यही है की हमारे बीच का कोई भी विधानसभा में नहीं होता है और सरकार व्यापारी पैसे वाले समझ कर कोई सहायता नहीं करती है। जब की आज व्यापारी की हालत खराब है और व्यापारी अपनी माँग उठाते है तो व्यापारियो पर केस दर्ज कर हमारी आवाज दबाने का काम किया जाता है। प्रेस वार्ता के दौरान राजेन्द्र चैटाला, दीपक गोनियाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
