बाइक सवार सलेमपुर से जा रहा था कलियर शरीफ
सुमन नगर क्षेत्र में दिया बदमाशों ने वारदात को अंजाम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मारकर बाइक व मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देकर हड़कम्प मचा दिया। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब रहे। घायल युवक को राहगिरों की मदद से उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचायां। बताया जा रहा हैं कि युवक के पैर में छर्रे लगे है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए बदमाशों को दबोचने के लिए रात भर तलाशी अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात बाइक सवार कलियर शरीफ की ओर जा रहा था। जब बाइक सवार सुमन नगर क्षेत्र में पहुंचा, तभी दो युवकों ने बाइक सवार को हाथ देकर रोक लिया। बाइक सवार के रूकते ही युवकों ने उसपर तमंचा तान कर बाइक लूटने का प्रयास किया। जिसपर बाइक सवार ने हिम्मत दिखाते हुए उनका विरोध किया। बताया जा रहा हैं कि तभी एक युवक ने बाइक सवार पर फॉयर झौक दिया। बाइक सवार के पैर में गोली लगने पर वह नीचे गिर पड़ा, तभी बदमाश उसकी बाइक व मोबाइल लूट कर फरार गये। घायल को उपचार के लिए राहगिरों की मदद से 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।
सूचना से कोतवाली रानीपुर पुलिस व सीओ बहादुर सिंह चौहान मौके पर पहुंचे।जिन्होंने ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली। घायल की पहचान अताउर रहमान पुत्र आरिफ निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों की दबोचने के लिए रातभर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा हैं कि बदमाशों ने 12 बोर के तमंचे से फॉयर किया था, जिसके छर्रे युवक के पैर में धसे है। चिकित्सकों ने घायल को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि सुमननगर क्षेत्र में दो बदमाशों ने बाइक सवार को पैर में गोली मारकर बाइक व मोबाइल लूट कर फरार हो गये। बाइक सवार के पैर में छर्रे धसें है। पुलिस ने रातभर बदमाशों को दबोचने के लिए तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस क्षेत्र में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए उनकी शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश की जा रही है।
