चार दरोगाओं को पुलिस लाईन सेे निकाल कर किया तैनात
दो दरोगाओं को पुलिस कार्यालय से हटा कर दी जिम्मेदारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने 20 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। इस बात की जानकारी एसएसपी पीआरओ बिपिन पाठक ने देते हुए बताया कि जिन दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। उनमें उप निरीक्षक अशोक रावत को प्रभारी चौकी सोत-बी कोतवाली रूड़की से प्रभारी चौकी भिक्कमपुर कोतवाली लक्सर, उपनिरीक्षक मनोज मंमगाई को प्रभारी चौकी भिक्कमपुर कोतवाली लक्सर से प्रभारी चौकी सोत-बी कोतवाली रूड़की, उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला को प्रभारी चौकी अमानतगढ थाना बुग्गावाला से एसएसआई भगवानपुर, उपनिरीक्षक देवेन्द्र तोमर को थाना पथरी से प्रभारी चौकी जगजीतपुर थाना कनखल, उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार को प्रभारी चौकी जगजीतपुर थाना कनखल से प्रभारी चौकी खड़खड़ी कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक बिजेन्द्र कुंमाई को प्रभारी चौकी खड़खड़ी कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी मायापुर कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक नवीन चौहान को थाना भगवानपुर से प्रभारी चौकी नारसन कोतवाली मंगलौर, उपनिरीक्षक यशवीर नेगी को प्रभारी चौकी नारसन कोतवाली मंगलौर को थाना भगवानपुर, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंहको कोतवाली ज्वालापुर से प्रभारी चौकी कालीनदी भगवानपुर, उपनिरीक्षक जयवीर रावत को प्रभारी चौकी काली नदी भगवानपुर से कोतवाली ज्वालापुर, उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल को पुलिस कार्यालय से प्रभारी चौकी बाजार बहादराबाद, उपनिरीक्षक प्रदीप राठौर को पुलिस कार्यालय से प्रभारी चौकी धनौरी कलियर, उपनिरीक्षक नरेश गंगवार को प्रभारी चौकी धनौरी कलियर से कोतवाली गंगनहर, उपनिरीक्षक विकास रावत को थाना खानपुर को थाना सिडकुल, उपनिरीक्षक अजय रमन को पुलिस लाईन से कोतवाली मंगलौर, उपनिरीक्षक गगन मैठानी का पुुुुुलिस लाईन से प्रभारी चौकी सप्तऋषि कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल को प्रभारी चौकी मायापुर कोतवाली नगर से कोतवाली ज्वालापुर, उपनिरीक्षक प्रकाश चंद को प्रभारी चौकी सप्तऋषि कोतवाली नगर से कोतवाली रूड़की, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को पुलिस लाईन से कोतवाली मंगलौर और उपनिरीक्षक ठाकुर सिंह रावत को पुलिस लाईन से कोतवाली ज्वालापुर भेजा गया है।
