पुलिस को देखकर भागने पर हुआ था शक
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने क्षेत्रा में गश्त के दौरान रविवार की देर शाम को एक संदिग्ध् को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान डैंसो कम्पनी और पिल्स कम्पनी के समीप एक संदिग्ध् देखा गया। जोकि पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस को उसपर शक होने पर उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 5.84 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची, जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अक्षय कुमार पुत्र लालू सिंह निवासी टाण्डा भागमल लक्सर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
