पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भेजी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की देर रात टैक्सी को पीछे से तेज रफ्रतार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में टैक्सी डिवाइडर से टकरा कर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल चालक को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी।
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि बीती देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हरिद्वार नंबर की टैक्सी को पीछे से तेज रफ्रतार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि टैैक्सी डिवाइडर से टकरा कर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगिरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सुधीर कुमार पुत्र कन्हैया निवासी ग्राम खेड़ा थाना सरधना मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवाते हुए मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। लेकिन अज्ञात वाहन की जानकारी नहीं लग सकी है। परिजनों के हरिद्वार पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके सुपूर्द किया जाएगा। घटना के सम्बंध् में तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश करते हुए गिरफ्रतारी की जाएगी।
