चिकित्सकों व स्टॉफ ने की उनके स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य और दीर्घा आयु की कामना
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उप जिला मेला चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ एक्स-रे टेक्नीशियन अजय कुमार सिंह के सेवा निर्वतमान होने पर आज चिकित्सालय के स्टॉफ द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उप जिला मेला चिकित्सालय सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. मनीष दत्त, डॉ. संदीप निगम, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ अभिषेक अनेजा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. यशपाल तोमर, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. राजीव रंजन तिवारी, डॉ. तेजस्विता बिष्ट, डॉ शिवम पाठक, डॉ. प्रशांत सैनी आदि ने अजय कुमार सिंह को बुके देकर उनके स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य और दीर्घा आयु की कामना करते हुए उनके कार्यो की प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालक दिनेश लखेडा द्वारा किया गया।
इस दौरान सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ एक्स-रे टेक्नीशियन अजय कुमार सिंह ने अपनी सेवाओं के दौरान बेहद जिम्मेदारी और सभी स्टॉफ को साथ लेकर अपनी सेवाए दी। अजय कुमार सिंह हमेशा अपनी ड्यूटी व कर्त्तव्य के प्रति जिम्मेदार बने रहे, कभी भी उनके द्वारा अपने अधीनस्थों समेत चिकित्सकों को अपने कर्त्तव्य के प्रति निराश नहीं किया। उन्होंने कहा कि अजय कुमार सिंह ने अपनी 37 वर्ष से अधिक तक की अपने सेवा काल को बखूबी ईमानदारी व कर्मठता के साथ अंजाम दिया। अजय कुमार सिंह के सेवा निर्वत होने के बाद भी वह हमेशा हॉस्पिटल के स्टॉफ और चिकित्सकों को अपने सौम्य और हंसमुख स्वाभाव की याद दिलाते रहेगें।
इस दौरान डॉ. मनीष दत्त और डॉ. संदीप निगम ने कहा कि अजय कुमार शर्मा ने उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में रहकर अपने व्यवहार कुशल और कर्मठता के साथ अपनी बेहतरीन पारी खेलते हुए 37 साल का सफर पूरा कर उप जिला मेला अस्पताल से निर्वतमान हो रहे हैं, जोकि हमेशा स्टॉफ और चिकित्सकों को अपने कुशल व्यवहार व कर्मठता की याद दिलाते रहेगें।
बताते चले कि उत्तराखण्ड में अजय सिंह कुमार का पहला सफर कुमांऊ मंडल के जिला चिकित्सालय अल्मोडा से शुरू किया। जिनकी प्रथम नियुक्ति 19 नवम्बर 1989 को एक्स-रे टैक्नीशियन के पद पर हुई। वर्ष 2004 मेला चिकित्सालय की स्थापना के पश्चात फरवरी 2004 से जुलाई 2004 तक मेला चिकित्सालय में प्रतिनियुक्ति पर सेवा दी। इसके पश्चात अगस्त 2004 से नवम्बर 2005 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट जिला पिथौरागढ़, नवम्बर 2005 से 2017 तक मेला चिकित्सालय हरिद्वार, अक्टूबर 2017 से अगस्त 2021 तक सामुदायिक स्वास्थय केद्र नारसन और अगस्त 2021 से वर्तमान 30 अप्रैल 2026 तक उप जिला मेला चिकित्सालय हरिद्वार में सेवाएं दी।
कर्मभूमि गंगा तीर्थ कुंभ नगरी में आपने सरकारी सेवा में रहते हुए अपने दायित्य का निर्वहन पूर्ण सजगता से किया। सभी रोगियों की सेवा पूर्ण मन से की। आपने समय-समय पर अपने उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन किया जिस कारण आपके उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों ने आपके कार्य की हमेशा प्रशंसा की। आपका व्यवहार हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।
