मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर देश के विभिन्न प्रांतो से आये लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पौडी समेत शहर के अलग-अलग गंगा में डूबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। साथ ही मन्दिरों में पूजा अर्चना करते हुए अपने परिजनों समेत शुभचिंतकों की कुशलता की कामना की। स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र को 08 जोन और 21 सेक्टरों में विभक्त किया गया था। जिनमें जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटो को तैनात किया गया था।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने अपने अधीनस्थों के साथ मेले की व्यवस्थाओं और भीड का आंकलन करने के लिए मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए तैनात अधिकारियों समेत अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिये। वहीं सुरक्षा की बात करें तो भीडभाड वाले स्थानों पर बम निरोधक दस्ता संदिग्ध वस्तुओं की जांच में जुटा रहा। स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के अपने गतंव्यों की और रवाना और हरिद्वार आगमन का सिलसिला बना हुआ है।
पुलिस प्रशासन पूरी तरह से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व उनको व्यवस्थित करने के लिए जुटा हुआ है। पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के भीतर और हाईवे पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक बदोस्त किये गये थे, ताकि जाम की स्थिति पैदा ना हो और हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों का अवसुविधा का समाना ना करना पडे। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान के पश्चात मां मंशा देवी और मां चंडी देवी मन्दिर पहुंचकर मां के दर्शन कर आशीवार्द प्राप्त किया। पुलिस प्रशासन की ओर से दोनों सिद्ध पीठों पर सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
