दीपावली मिलन समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने दी अपनी प्रस्तुति
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की हरिद्वार इकाई ने अपना दीपावली मिलन समारोह शहर के मध्य एक होटल में हर्षोल्लास व भव्यता के साथ मनाया। दीपावली मिलन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रूपेन्द्र प्रकाश महाराज, ठाकुर पवन चौहान और एडवोकेट रेनू उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। दीपावली मिलन समारोह में छोटे-छोटे बच्चांे ने अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम मंे मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश भी देता है। इस तरह के आयोजन समाज में एकजुटता बढ़ाने के साथ ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हरिद्वार इकाई जिलाध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करना, उनके हितों की रक्षा करना और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देना है। उन्होंने कहा कि दीपावली मिलन जैसे आयोजन पत्रकारों को आपस में संवाद करने, विचार साझा करने और आपसी रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने का अवसर देते हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों से संगठन की मजबूती और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देते हुए खुशहाली, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन विश्वास आनंद ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गगन शर्मा, जिला महामंत्री हितेश चौहान, कानूनी सलाहकार रेनू उपाध्याय, डॉ. अर्जुन नागयान, विवेक शर्मा, विनीत शर्मा, सनत शर्मा, राकेश वर्मा, अश्वनी वर्मा एवं नवीन जुनेजा सहित पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।








