कप्तान ने एक होटल स्वामी को बार संचालित करते हुए दबोचा
छापेमारी में तीन शराब माफिया समेत एक बार संचालक गिरफ्रतार
छापेमारी टीम में एसपी सिटी, सीओ ज्वालापुर, सीओ ऑपरेशन रहे मौजूद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उत्तराखण्ड स्तर पर शासन के निर्देश पर नशा मुक्ति अभियान के तहत एसएसपी के नेतृत्व में एसपी सिटी, ज्वालापुर सीओ, सीओ ऑपरेशन समेत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने पुलिस बल के साथ शनिवार की रात को सूचनाओ के आधार पर कई क्षेत्रों में शराब माफियों के खिलाफ ताबडतोड़ छापेमारी की गयी।
पुलिस ने इसी दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए तीन शराब माफियों को दबोचा हैं जबकि एक होटल स्वामी को बार संचालित करने के आरोप में गिरफ्रतार किया गया है। होटल से पुलिस ने शराब और खाली बोतले व डिस्पोजल गिलास बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में सूचनाओं के आधार पर शराब माफियों के ठिकानों पर पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी। जहां से पुलिस को भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए तीन शराब माफियों को भी मौके से दबोचा है। जिनमें पुलिस टीम ने शराब माफिया रवि पुत्र टीटू निवासी छाजवाली गली पीठ बाजार ज्वालापुर को उसके घर पर छापेमारी के दौरान 60 पव्वे देशी शराब, राहुल पुत्र नीटू निवासी राजीव नगर आर्यनगर ज्वालापुर को उसके घर पर छापा मारकर 50 पव्वे देशी शराब और प्रेम थापा पुत्र नरेश थापा निवासी राजीवनगर आर्यनगर ज्वालापुर को उसके घर पर छापा मारकर 55 पव्वे देशी शराब के साथ दबोचे गये है।

वहीं ज्वालापुर में यश होटल के खिलाफ होटल की आड़ में बार संचालित होने लगातार मिल रही शिकायतों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रक यूनियन के समीप यश होटल पर औचक छापेमारी की गयी। पुलिस टीम की छापेमारी के दौरान होटल में मौजूद लोग शराब पीते मिले। पुलिस ने खाने की टेबल पर शराब की खाली बोतले व डिस्पोजल गिलास बरामद किये है। पुलिस टीम ने होटल की छत से भी भारी मात्रा में शराब की खाली बोतले बरामद की है। पुलिस ने होटल स्वामी शानू अहमद पुत्रा सगीर अहमद निवासी इस्लामनगर कॉलोनी ज्वालापुर को गिफ्रतार कर लिया। जिसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में चले शराब माफियों के खिलाफ अभियान टीम में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक व सीओ ज्वालापुर सुश्री रेखा यादव, ऑपरेशन सीओ सुश्री निहारिका सेमवाल, कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आके सकलानी आदि शामिल रहे।
