एडवोकेट ने सिडकुल में कराया मुकदमा, पुलिस ने की जांच शुरू
वाहन चैकिंग के नाम पर कर रहे थे परेशान, परिचय देने पर हुए आग बबूला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक एडवोकेट ने चैकिंग के नाम पर सिपाही की वर्दी पहने व्यक्ति समेत चार लोगों पर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सिड़कुल थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि एडवोकेट राव खालिद पुत्र राव मुजफ्रफर खां जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद हरिद्वार ने तहरीर देते हुए शिकायत की है। शिकायत में एडवोकेट ने कहा हैं कि 20 अगस्त की दोपहर को वह न्यायालय रोशनाबाद से स्कूटी से अपने घर सलेमपुर जा रहा था कि रास्ते में टंकी वाले मोड़ सिडकुल मार्ग पर 3-4 व्यक्ति खड़े थे। जिनमें एक सिपाही की वर्दी पहने हुए था जिसकी वर्दी पर गौरव कुमार नाम की नेम प्लेट लगी थी।
जिन्होंने उसको हाथ देकर स्कूटी रूकवाते हुए बोले की चैकिंग चल रही है। जिन्होंने उससे स्कूटी के कागजात मांगते हुए परेशान करने लगे। जिसपर उसके द्वारा अपना परिचित वकील के तौर पर देते हुए कहा कि वह कोर्ट से अपने घर जा रहे है। आरोप हैं कि वकील का नाम सुनते ही वह आग बबूला होकर उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए गाली गलोच कर मारपीट शुरू कर दी। जिसको देखकर राहगिर भी रूक गये। जिनके व्यवहार को देखकर उनके जोर-जोर से चिल्लाने पर उक्त लोग उसको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सिपाही की वर्दी पहचने व्यक्ति गौरव कुमार को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
