पुलिस की कार्यवाही से मचा मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कम्प
कप्तान के निर्देश पर नशीली दवा बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
बिना लाईसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने वालो पर भी कसा शिंकजा
शहरी क्षेत्र में 232 मेडिकल स्टोरोें को किया चैक, 41 बंद कराये
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में मेडिकल स्टोरों से बेची जा रही नशीली दवाओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर एसएसपी अजय सिंह ने गम्भीता दिखाते हुए ऐसे मेडिकल स्टोरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश अधीनस्थों को दिये है। कप्तान केे निर्देश के बाद जनपद हरिद्वार में पुलिस ने मेडिकल स्टोरों पर तबातोड छापेमारी की गयी।
पुलिस नशीली दवा बेचने वालों के साथ-साथ बिना लाईसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की गयी। पुलिस की कार्यवाही से नशीली दवा बेचने वालो व बिना लाईसेंस के मेडिकल संचालित करने वालों में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शहरी क्षेत्र के सात थाना क्षेत्रों में 232 मेडिकल स्टोरो पर छापेमारी की गयी, जिनमें 41 मेडिकल स्टोरों को बंद कराया गया।

एसएसपी पीआरओ बिपिन पाठक ने बताया कि जनपद हरिद्वार में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत पुलिस प्रशासन बेहद गम्भीर हैं, जिसको सफल बनाने के लिए जनपद में नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। लेकिन दौरान एसएसपी अजय सिंह को मेडिकल स्टोरों पर नशीले इंजेक्शन व टेबलेट बेचे जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसको गम्भीरता से लेते हुए जनपद में नशीली दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिये।
कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर अधीनस्थों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। पुलिस ने ऐसे मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्यवाही की हैं जिनमें नशीली दवा बेची जा रही थी या बिना लाईसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा था। जिसके तहत शहरी क्षेत्र के सात थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने अपना अभियान चलाया।
जिसके तहत कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस टीम ने 15 मेडिकल स्टोरों को चैक किया गया, जिनमें 6 को बंद कराया गया। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने 99 मेडिकल स्टोरों को चैक किया गया, जिनमें 15 को बंद कराया गया। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने 18 मेडिकल स्टोरों को चैक किया गया, जिनमें 2 को बंद कराया गया। सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने 37 मेडिकल स्टोरों को चैक किया गया, जिनमें 1 को बंद कराया गया। श्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने 27 मेडिकल स्टोरों को चैक किया गया, जिनमें 7 को बंद कराया गया। बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने 32 मेडिकल स्टोरों को चैक किया गया, जिनमें 4 को बंद कराया गया। कनखल थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने 34 मेडिकल स्टोरों को चैक किया गया, जिनमें 6 को बंद कराया गया। पुलिस टीम ने सात थानों कुल 232 मेडिकल स्टोरों को चैक किया, जिनमें 41 मेडिकल स्टोरों में अनिमितताए पाये जाने पर उनको बंद कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
