तीन दुकानदारों से तीस रोल जब्त, दस-दस हजार का कोर्ट चालान
जीवन बचाने के लिए चाईनीज माझा इस्तेमाल न करने की अपील
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। चाईनीज माझा बेचने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार की शाम को माझा बेचने वालों की दुकानों पर छापेमार कार्यवाही की गयी। पुलिस की कार्यवाही से चाईनीज माझा बेचने वालों में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा हैं कि कई माझा बेचने वाले अपनी दुकानों में ताले डाल कर चले गये। वही पुलिस ने तीन दुकानदारों से चाईनीज माझे के तीस रोल बरामद करते हुए उनके खिलाफ दस-दस हजार के कोर्ट चालान किये गये। पुलिस ने बरामद किये गये चाईनीज मांझे को जलाकर नष्ट कर दिया।

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि क्षेत्र में चाईनीज बिक्री को लेकर शिकायत मिल रही थी। जिसको गम्भीरता से लेते हुए खड़खड़ी चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार को चाईनीज माझा बेचने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिसपर चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने क्षेत्र में चाईनीज माझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई माझा बेचने वालों की दुकानों पर छापेमार कार्यवाही की गयी।
पुलिस की इस कार्यवाही से चाईनीज माझा बेचने वालों में हड़कम्प मच गया। पुलिस की कार्यवाही को देखकर कई चाईनीज माझा बेचने वाले अपनी दुकाने बंद कर भाग गये। पुलिस ने अपने अभियान के दौरान तीन दुकानों से तीस रोल चाईनीज माझा बरामद करते हुए उनके खिलाफ दस-दस हजार के कोर्ट के चालान किये गये। पुलिस ने बरामद किये गये चाईनीज माझे को जला कर नष्ट कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि पुलिस का चाईनीज माझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने पंतगबाजी करने वाले लोगों व युवाओं से आम लोगों व पक्षियों के जीवन को बचाने के लिए घातक चाईनीज माझे का इस्तेमाल ना करने की अपील की है।
