आरोपी प्रकरण के मुख्यारोपी का मामा निकला
एसआईटी अबतक 13 लोगों को दबोच चुकी
मामा ने निभाई थी पेपर पढ़वाने व निगरानी की भूमिका
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एसआईटी ने पटवारी/लेखपाल परीक्षा पेपर लीक मामले में एक ओर आरोपी को हरिद्वार से गिरफतार कर लिया। जोकि मुख्यारोपी संजीव दुबे का मामा है। जिसने अभ्यर्थियों को रिजॉर्ट में पटवारी परीक्षा के पेपर पढवाने व निगरानी के लिए 20 हजार रूपये लिए थे। एसआईटी पटवारी प्रकरण में पूर्व में 12 आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज चुकी है। मुख्यारोपी के मामा को मिला कर एसआईटी की पटवारी प्रकरण में 13 वीं गिरफ्रतारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस बात की जानकारी एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने रोशनाबाद पुलिस कार्यालय के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि पटवारी/लेखपाल परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी पूर्व में 12 आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज चुकी है। एसआईटी ने आरोपियों से प्रकरण से जुडी नगदी समेत अन्य दस्तावेज बरामद किये थे। पटवारी प्रकरण की विवेचना अभी जारी है। इसी दौरान एसआईटी ने इसी प्रकरण से जुड़े एक ओर आरोपी को गिरफतार किया है, जोकि प्रकरण के मुख्यारोपी संजीव दुबे के मामा निकला।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सुरेश उर्फ मनत्तू पुत्र किशना निवासी ग्राम नलहेडा सहारनपुर यूपी बताते हुए खुलासा किया कि उसने मोटी रकम के लालच में बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी करने के लिए 20 हजार रुपए एडवांस लिए गए थे।
उन्होंने बताया कि रिजार्ट में आए अभियर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। एसआईटी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसआईटी अब तक पटरवारी परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी, रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, राजपाल, संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे, रामकुमार, सोनू उर्फ खडकू दीपक, सौरभ, अंकुश, अभयराम और सुरेश उर्फ मनत्तू को गिरफ्रतार कर चुकी है।
