एक बैंड कर्मी की मौत, तीन हॉयर सेंटर रेफर
बारातियों ने आरोपी नेता व उसके साथी को जमकर धुना
पुलिस ने कराया दोनों को मेला हॉस्पिटल में भर्ती, मुकदमा
बहादराबाद के सरदार फार्म हाउस के बाहर हुई घटना
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नशे में धुत किसान नेता ने नाचते बारातियों को स्कार्पियो कार से कुचल दिया। घटना से बारात में अफरा-तफरी मच गयी। बरातियों ने स्कार्पियों चालक समेत दो को दबोचकर जमकर धुना। जबकि कार में सवार तीन अन्य फरार होने में कामयाब रहे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी चालक व उसके साथी को बड़ी मुश्किल से बारातियों के चुगंल से छुड़ाकर उपचार के लिए मेला अस्पताल भेजा गया।
घटना में 31 लोग घायल हो गये, जबकि एक बैंड कर्मी की मौत हो गयी। घायलों में आरोपी चालक व उसका साथी भी शामिल है। तीन घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए उनको हॉयर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया हैं। सूचना पर आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जानकारी ली।
बहादराबाद थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि बीती रात ग्राम बेलड़ा बहादराबाद से एक बारात सरदार फार्म हाउस के लिए चली। बताया जा रहा हैं कि जब बारात सरदार फार्म हाउस के बाहर पहुंची और बारातियों के स्वागत की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान बारात में नाचते बारातियों पर तेज रफ्रतार से बहादराबाद से धनौरी की ओर जा रही तेज रफतार स्कार्पियों कार ने बारातियों को कुचल दिया।
घटना से बारात में अफरा-तफरी मच गयी। स्कार्पियों कार आगे जाकर रूक गयी। जिसपर कुछ बारातियों ने कार चालक समेत दो को दबोच लिया। जबकि तीन फरार होने में कामयाब रहे। बारातियों ने आरोपी चालक समेत उसके साथी की जमकर धुनाई शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर घायल पड़े बारातियों को निजी वाहनों से उपचार के लिए अलग-अगल निजी व मेला हॉस्पिटल भिजवाया गया। पुलिस ने बारातियों के चुंगल से आरोपी चालक व उसके साथी को छुड़ाकर उपचार के लिए मेला अस्पताल भेजा गया।
घटना में एक बैंड कर्मी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि घटना में आरोपी चालक व उसके साथी समेत 31 लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। सूचना पर आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी ली। घटना में घायल कुछ लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। लेकिन तीन घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए उनको उपचार के लिए मेला हॉस्पिटल से हॉयर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। मृतक की पहचान सागर पुत्र सुखपाल उम्र 35 वर्ष निवासी रायसी कोतवाली लक्सर हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
जबकि घायलों की पहचान कमरपाल पुत्र पल्टू उम्र 45 वर्ष, हिमांशु पुत्र राजकुमार उम्र 14 वर्ष, राधे पुत्र प्रमोद उम्र 13 वर्ष, पवन गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता उम्र 36 वर्ष, पवन पुत्र राकेश उम्र 16 वर्ष, देव कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र 16 वर्ष, अंकित पुत्र महावीर सिहं उम्र 22 वर्ष, गोवर्धन पुत्र बुल्लु उम्र 50 वर्ष, राज सिहं पुत्र राजपाल उम्र 28 वर्ष, विपुल पुत्र कुंवरपाल उम्र 18 वर्ष, रविन्द्र पुत्र बबलू उम्र 21 वर्ष, आशीष पुत्र शिवकुमार उम्र 24 वर्ष, विकास पुत्र विक्रम उम्र 22 वर्ष, प्रिंस पुत्र मेघराज उम्र 17 वर्ष, नवीन पुत्र सुरेश उम्र 24 वर्ष, अर्जुन पुत्र सतीश उम्र 24 वर्ष, सुभम पुत्र आनन्द, रोहित पुत्र सोमपाल उम्र 25 वर्ष , श्रीकान्त पुत्र हरपाल उम्र 20 वर्ष, क्षितिज पुत्र जयराम उम्र 23 वर्ष, पिंकू पुत्र राजा उम्र 22 वर्ष, घसीटू काम पुत्र फुल्लू उम्र 60 वर्ष, दीशू पुत्र कमरपाल उम्र 20 वर्ष, अमित पुत्र मामचन्द उम्र 38 वर्ष, प्रेम पुत्र रामभले उम्र 35 वर्ष, रीनू पुत्र सुरेन्द्र उम्र 25 वर्ष, अंकुर पुत्र धनीराम उम्र 23 वर्ष, राज सिंह पुत्र राजकुमार उम्र 28 वर्ष, आरोपी का साथी कमल चौधरी पुत्र सुधीर निवासी फतेहपुर छुटमलपुर और आरोपी चालक राकेश पुत्र रघुवीर सिहं निवासी ग्राम छुटमलपुर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा हैं कि आरोपी चालक किसान यूनियन का नेता है, जोकि नशे में धुत था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
