पीडित ने कराया सिडकुल थाने में मुकदमा, जांच शुरू
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 1 लाख 60 हजार हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पीडित ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि अभिषेक शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी ग्राम रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार ने तहरीर देकर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया हैं कि उसकी मुलाकात प्रदीप उनियाल पुत्र मायाराम उनियाल निवासी पशुलोक ऋषिकेश देहरादून से हुई। जिसने अपने आप को सचिवालय में तैनात व पिता को सचिवालय में पूर्व अधिकारी बताया था। जिसने दावा किया था कि उसका सचिवालय में अच्छा सम्पर्क है। वह उसकी आपदा प्रबंधन विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी सचिवालय में लगवा सकता है। इसके लिए उसको 1 लाख 60 हजार खर्च करने होगे। वह प्रदीप उनियाल की बातों पर विश्वास कर ओर जानकारी ली।
आरोप हैं कि प्रदीप उनियाल ने बताया कि नौकरी के एवज में उसको 80 हजार रूपये पेशगी व 80 हजार काम होने के बाद देने होगे। जिसपर भरोसा कर उसने 80 हजार रूपये नगद दे दिये। पेशगी की रकम के 20 दिन बाद जब प्रदीप उनियाल से सम्पर्क साधा गया तो उसने बताया कि उसका काम हो गया हैं और ज्वाईनिंग लेटर डाक के द्वारा भेज दिया जाएगा। उसके द्वारा स्पीड पोस्ट रशीद की फोटो उसको सेंट कर शेष 80 हजार की रकम की डिमांड की गयी। जिसपर उसने प्रदीप उनियाल को गुगल पे के द्वारा 80 हजार की रकम भेज दी गयी।
लेकिन उसके बाद कोई ज्वाईनिंग लेटर नहीं पहुंचा। जिसकी जानकारी प्रदीप उनियाल को दी गयी तो वह बहाने बाजी करते हुए टरकाना शुरू कर दिया। आरोप हैं कि जब उसके पिता से सम्पर्क का मामले से अवगत कराया गया तो उन्होंने भी बेटे से बात करने की बात कहते हुए टरकाना शुरू कर दिया। इसी दौरान प्रदीप उनियाल ने 80 हजार बैक खाते मेें भेजने की बात कही, लेकिन नहीं पहुंची और फिर एक चेक 80 हजार का दिया गया, जोकि बाउंस हो गया।
जब उसके द्वारा पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही गयी। आरोप हैं कि प्रदीप उनियाल के द्वारा उसके पिता की उच्चाधिकारियों से अच्छी जान पहचान होने पर उसको झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
