पीडित ने झांसे मे आकर भूमि बेच ठगों को सौपे साढे 12 लाख
ठगों का राज खुलने पर पीडित ने कराया श्यामपुर में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हस्त रेखा देखकर घर में गढी माया निकालने तथा न निकालने पर दोनों बेटों की अचानक मौत व पूरा घर बर्बाद हो जाने का भय दिखा कर वृद्ध से साढे बारह लाख ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पीडित ने श्यामपुर थाने में महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्यामपुर थाना एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि भगवत सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम सजनपुर पीली श्यामपुर ने तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया हैं कि उसकी उम्र 70 वर्ष है। उसकी मुलाकात श्यामपुर में प्रदीप जोशी पुत्र मुन्नु जोशी निवासी नागल सोती बिजनौर यूपी से हुई। जिसने उसके हाथ की हस्तरेखा देखकर बताया कि उनके घर में धन गढा है। जिसको निकालना जरूरी है, अगर ऐसा नहीं करोगेेे, तो नुकसान उठा सकते हो। घर में गढे धन के कारण ही उसके बड़े बेटे की अचानक मौत हो गयी। यदि जल्द गढे धन को बाहर नहीं निकाला गया तो उनके दोनो छोटे बेटों की भी अचानक मौत हो सकती है और पूरा घर बर्बाद हो जाएगा।
जिसकी बातों पर यकीन कर वह घबरा गये और उपाय पूछा। जिसपर प्रदीप जोशी ने उपाय के नाम पर 28,05,000 रूपये का खर्च बताया। छोटे बेटों को खोेने और घर बर्बाद होने के डर से वह उसकी बातों में आ गये और उनकी बात मान ली। प्रदीप जोशी ने उनकी मुलाकात विक्की जोशी पुत्र महेन्द्र जोशी निवासी नागल सोती बिजनौर यूपी से मुलाकात करायी गयी। उन्होंने अपनी 11 बीघा भूमि बेच कर उनको साढे बारह लाख रूपये दे दिये। दोनों उसको कभी सिवारा तो कभी हरिद्वार गंगा घाट पर बुलाया जाता रहा।
इसी दौरान उन्होंने उसकी मुलाकात अपनी सहयोगी महिला जिसको वह शाक्ति माता के नाम से पुकरते थे से करायी। जोकि उससे संतों को भोजन कराने के नाम पर पैसे मांगती थी। इसी दौरान मामले की जानकारी उसके दोनों बेटों को लग गयी। जिसके बाद तीनों के राज से पर्दा उठ जाने पर तीनों ने उससे सम्पर्क नहीं किया और ना ही उसके लिए गये पैसे ही वापस किये। जिन्होंने उसकरे डरा कर धोखाधड़ी कर उससे साढे बारह लाख ठग लिए है। पुलिस ने वृद्ध की तहरीर पर महिला समेत तीनों ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
