प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने सभी आफिसर को किये बैच वितरित
लीना बनौधा
हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य में स्टाफ नर्स बनी नर्सिंग आफिसर और सिस्टर बनी सीनियर नर्सिंग आफिसर उत्तराखंड सरकार के 23 मार्च के आदेश के क्रम में प्रदेश में स्टाफ नर्स को नर्सिंग आफिसर और सिस्टर को सीनियर नर्सिंग आफिसर के नाम से जाना जाएगा। इसी आदेश के क्रम में जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय और मेला चिकित्सालय की स्टाफ नर्सों और सिस्टर को नए पद के बैच से अलंकृत किया गया।
मेला चिकित्सालय में हुए बेच सेरेमनी समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजेश गुप्ता ने तीनों अस्पतालों की सिस्टरों और स्टाफ नर्सों को नए पदनाम वरिष्ठ नर्सिंग आफिसर और नर्सिंग आफिसर के बैच प्रदान किए। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की सहायक नर्सिंग अधीक्षक सीता शर्मा और डाॅक्टर अंजुम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नर्सिंग आफिसर पूनम पयाल, मनोरमा राय, निर्मला, आशा शुक्ला, अनीता जैन, सुनीता आर्य, कुसुम शर्मा, बबीता गिरी, प्रोमिला कपिल, हेमवती, सुधा तिवारी, उषा देवी आदि के साथ नर्सिंग आफिसर हिमानी खन्ना, किरण, विनीता, कविता मल, ममता, पूजा, सुनीता रावत, रीता बिष्ट, अनुपमा शर्मा, सुषमा सिंह, निधि बंसल आदि का बैच अलंकरण किया गया। इस अवसर पर डाॅ. राजेश गुप्ता ने सभी नर्सिंग आफिसर और वरिष्ठ नर्सिंग आफिसर को शुभकामनाएं देते हुए कहा की आपका कार्य चुनौतीपूर्ण है आप इस सम्मान के हकदार है सहायक नर्सिंग अधीक्षक सीता शर्मा ने भी नव अलंकृत नर्सिंग स्टाफ को शुभकामनाएं दी।

