सोशल मीडिया पर हो रहा अभद्रता व मारपीट का वीडियों वायरल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार तीर्थ नगरी में हरकी पौडी क्षेत्र में दो महिलाओं से अभद्रता करते हुए मारपीट करने का एक वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाए युवक को पुलिस चौकी चलने के लिए बोल रही है, लेकिन युवक महिलाओं के साथ जमकर अभद्रता करते हुए मारपीट करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियों का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक रवि चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना हैं कि झांसी उत्तर प्रदेश निवासी महिला ने तहरीर देकर शिकायत की हैं कि वह अपनी बहन के साथ कुछ दिनों से हरकी पौडी पर सुबह-शाम पूजा कर रही है। उनको रवि चौहान नाम का युवक उनके साथ रोजना कुछ ना कुछ बोल रहा है। जिसपर उनके द्वारा युवक को चौकी चलने के लिए बोला गया तो उसके द्वारा दोनों बहनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
